रांची में विपक्ष की रैलीः पहले चरण के मतदान से हड़बड़ा गए हैं मोदी;तेजस्वी
रांची के प्रभात तारा मैदान में विपक्ष के इंडिया गठबंधन ने उलगुलान न्याय महारैली की है.इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बीमार होने की वजह से नहीं पहुंच सके हैं जबकि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शामिल हुए.जेएमएम के संस्थापक शिबू सोरेन भी इस रैली के मंच पर पहुंचे. मंच पर अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन के लिए कुर्सी को खाली रखा गया.कथित भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारूख़ अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला भी रैली में शामिल हुए.
.
तेजस्वी ने कहा, “मोदी जी इतना झूठ बोलते हैं कि गोबर को भी हलवा बना देते हैं. वो सिर्फ़ झूठ बोलने की फैक्ट्री ही नहीं है बल्कि झूठ के डिस्ट्रीब्यूटर और प्रचारक भी हैं.तेजस्वी ने कहा, प्रधानमंत्री जी गड़बड़ा गए हैं क्योंकि इंडिया अलायंस से वो डरे हुए हैं. चार सौ पार का नारा लगा रहे हैं, चार सौ पार का फ़िल्म दिखा रहे हैं, चुनाव हुआ पहले चरण का, पहले दिन ही देश की जनता ने चार सौ पार की फ़िल्म को सुपर फ़्लाप कर दिया.
सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।
कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।