0:00
0:00 left
महागठबंधन के लिए नीतीश के दरवाजे खुले: लालू यादव का चौंकाने वाला बयान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में रहेंगे या महागठबंधन में शामिल होंगे? इस सवाल पर सियासी हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इस मुद्दे पर बयान देकर राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। राबड़ी देवी के जन्मदिन के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में लालू ने कहा, “नीतीश कुमार के लिए दरवाजे खुले हैं। अगर वह महागठबंधन में आना चाहते हैं, तो आ सकते हैं और मिलकर काम कर सकते हैं।
लालू यादव के इस बयान ने एनडीए खेमे की बेचैनी बढ़ा दी है। इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार थक चुके हैं और उनके लिए महागठबंधन का दरवाजा बंद है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा था कि अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान करेगा। अब लालू यादव की इस नई पेशकश ने सियासी माहौल को और गर्मा दिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- अपने पारिवारिक कलह पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा-विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती
- परिवार छोड़ने के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का छलका दर्द-मैं गंदी हूं मैंने पिता को गंदी किडनी लगवा दी
- लालू यादव का एनडीए पर तंज़: “घोषणा पत्र नहीं, सॉरी पत्र जारी किया गया”
- लैंड फॉर जॉब घोटाले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, कहा- हाई कोर्ट में रखें केस रद्द करने की मांग
- लालू यादव ने अपने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला, परिवार से भी किया बाहर, भारी पड़ा सोशल मीडिया पर पोस्ट
- लालू यादव की कम नहीं हो रही मुसीबतें, लैंड फॉर जॉब मामले में राष्ट्रपति ने दी केस चलाने की मंजूरी



