बिहार चुनाव: मतगणना से पहले सियासी दलों के दावे
बिहार में शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इससे पहले राज्य सरकार में सहयोगी दल बीजेपी और मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- बिहार चुनाव के बीच विधायक अनिल कुमार पर पत्थरबाजी, कई घायल — 9 लोग हिरासत में
- बिहार चुनाव: पहले चरण का नामांकन शुरू, NDA में सीट शेयरिंग पर बढ़ी तनातनी; उपेंद्र कुशवाहा के ट्वीट से गरमाई सियासत
- बिहार चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर मंथन, एनडीए में बनी सहमति — आज होगी औपचारिक घोषणा
- बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान: आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी
उप-मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने कहा, “आज जो परिणाम आएगा वह सिर्फ़ बिहार ही नहीं, देश के लिए भी शुभ सिद्ध होगा। आज बिहार एक नज़ीर पेश करेगा और 21वीं सदी के भारत की मज़बूत नींव रखने के लिए ‘डबल इंजन की सरकार’ बनेगी।”
वहीं आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने विश्वास जताते हुए कहा, “महागठबंधन की जीत निश्चित है। आज डबल इंजन की नीतीश सरकार की विदाई है। चाहे अनुमान कुछ भी हों, नतीजे हमारे पक्ष में ही आएंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है।”
बिहार में दो चरणों में मतदान हुआ था—पहले चरण में 6 नवंबर को और दूसरे चरण में 11 नवंबर को।



