बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अलर्ट: नेपाल बॉर्डर से जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी घुसे
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसपैठ कर चुके हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; अफवाह से मची अफरा-तफरी
- बेतिया में दर्दनाक हादसा: ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत
- नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सब्जी में डाल दिया सर्फ, 40 से ज्यादा बच्चे बीमार
- पश्चिमी यूपी में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा! 16 संदिग्ध गिरफ्तार, अमित शाह ने बताया ISI कनेक्शन
पुलिस मुख्यालय ने आतंकियों के नाम, फोटो और पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की है। इनमें शामिल हैं:
- हसनैन अली अवान (रावलपिंडी निवासी)
- आदिल हुसैन (उमरकोट निवासी)
- मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर निवासी)
सूत्रों के मुताबिक, तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में काठमांडू पहुंचे और तीसरे सप्ताह में नेपाल बॉर्डर से बिहार में प्रवेश किया।
पुलिस मुख्यालय ने आशंका जताई है कि ये आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हो सकते हैं।
इसलिए बिहार के सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि खुफिया तंत्र को सक्रिय किया जाए, स्थानीय स्तर पर सूचनाएं एकत्र की जाएं और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।



