मुंबई से अमेरिका जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, बीच रास्ते से लौटा विमान, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। मुंबई से अमेरिका के नेवार्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI191 में तकनीकी खराबी आ गई। टेकऑफ के बाद तकनीकी गड़बड़ी की आशंका के बाद पायलट ने विमान को मुंबई लाने का फैसला लिया, जहां इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एयर इंडिया का यह विमान ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रात 1.14 बजे उड़ान भरी थी। आधे घंटे बाद ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई। यह देख पायलट ने विमान को मुंबई लाने का फैसला किया। इसके बाद सुबह करीब 3 बजे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया है और अब उसकी तकनीकी जांच की जा रही है। एयरलाइन ने बताया कि AI191 और AI144 (नेवार्क से मुंबई लौटने वाली उड़ान) दोनों को रद्द कर दिया गया है। मुंबई में सभी प्रभावित यात्रियों के लिए होटल की व्यवस्था की गई है और उन्हें एअर इंडिया या अन्य एयरलाइंस की वैकल्पिक उड़ानों में समायोजित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया फ्लाइट्स में कराबी की शिकायत लगातार आ रही है। 16 जून को हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी की बात सामने आई थी। इसी तरह 21 जुलाई को दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट में भी खराबी आी थी। इसी साल 12 जून को एयर इंडिया फ्लाइट अहमदाबाद में क्रैश हो गई थी, जिसमें विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।