0:00
0:00 left
अमेरिका करेगा मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था नीतियों को अपडेट ;भारत-अमेरिका के सहयोग को और मिलेगा
व्हाइट हाउस ने कहा है कि भारत और अमेरिका की कंपनियों के बीच अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ने की संभावना है। अमेरिकी प्रधान उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने कहा कि अमेरिका न केवल अपने राष्ट्रीय अंतरिक्ष कार्यक्रमों में प्रगति कर रहा है, बल्कि अंतरिक्ष साझेदारी को मजबूत करने पर भी काम कर रहा है।बाइडन प्रशासन मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) से जुड़ी नीतियों को अपडेट करने की प्रक्रिया में है, जिससे अमेरिकी निर्यात नियंत्रण नीतियों में बदलाव होगा। इससे अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत-अमेरिका के सहयोग को और बल मिलेगा।
उप विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल और जॉन फाइनर ने कहा कि बाइडन प्रशासन भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत स्थिति में छोड़कर जा रहा है और उन्हें भरोसा है कि ट्रंप प्रशासन के कार्यकाल में भी ये संबंध बेहतर रहेंगे। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जनवरी में शपथ लेंगे, जिसके साथ ही मौजूदा प्रशासन का कार्यकाल समाप्त होगा।उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के साथ मजबूत संबंध बनाए रखना चाहता है। वे इसरो के अंतरिक्ष यात्रियों से ह्यूस्टन में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा के साथ मुलाकात के लिए पहुंचे थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल
- Cockroach Janata Party : अमेरिका में पढ़ाई के सवाल पर अभिजीत दीपके ने दिया जवाब-स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन से पढ़ा
- Preity Zinta on Student Protest: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन पर बोलीं प्रीति जिंटा, ‘कहीं कोई छात्रों के गुस्से का फायदा तो नहीं उठा रहा?’
- China Missile Test: न्यूक्लियर सबमरीन से चीन का बड़ा मिसाइल टेस्ट, अमेरिका-जापान अलर्ट, Asia-Pacific में बढ़ा तनाव!
- Hormuz Strait Attack: हॉर्मुज में दो जहाजों पर मिसाइल हमला, अमेरिका ने ईरान पर लगाया आरोप, मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा युद्ध का खतरा?
- Coronavirus: अमेरिकी वैज्ञानिक ने की थी वुहान लैब को रिसर्च के लिए फंडिंग, तुलसी गबार्ड का बड़ा खुलासा



