0:00
0:00 left
10 मिलियन डॉलर कीमत की भारत को 1400 से अधिक प्राचीन वस्तुएं भारत को लौटाएगा अमेरिका
अमेरिका के मैनहट्टन जिला अटॉर्नी एल्विन एल. ब्रैग जूनियर ने एक बयान जारी कर बताया कि 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य की कम से कम 1,440 प्राचीन धरोहर भारत को लौटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आपराधिक तस्करी नेटवर्क में चल रही कई जांचों के तहत इस धरोहरों को बरामद किया गया। तस्कर सुभाष कपूर और दोषी तस्कर नैन्सी वीनर से बरामद धरोहरों को भारत के महावाणिज्य दूतावास के मनीष कुल्हारी और होमलैंड के समूह पर्यवेक्षक एलेक्जेंड्रा डीअर्मास के साथ एक समारोह में लौटाया गया।
ब्रैग ने भारत के लोगों को सामूहिक रूप से 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य की कम से कम 1,440 प्राचीन धरोहरों को लौटाने की घोषणा की। उन्होंने बयान में कहा, हम भारतीय सांस्कृतिक विरासत को निशाना बनाने वाले कई तस्करी नेटवर्कों की जांच करना जारी रखेंगे। बयान में कहा गया कि भारत से लूटी गई और इस साल की शुरुआत में बरामद की गई 600 से अधिक धरोहरों समेत लगभग एक हजार प्राचीन धरोहरों को आने वाले दिनों में वापस भेजा जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
- स्वतंत्रता दिवस विशेष : आजादी के लिए आवश्यक हैं जन आंदोलन



