0:00
0:00 left
मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास: वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय बने,
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं और दुनिया में यह मुकाम हासिल करने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं।
शमी ने दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी के भारत के शुरुआती मैच में बांग्लादेश के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने महज 104 वनडे मैचों में 200 विकेट लेने का कारनामा किया है।
दुनिया के सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने वाले खिलाड़ी:
1 मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) – 102 मैच
2 सक़लैन मुश्ताक़ (पाकिस्तान) – 104 मैच
3 मोहम्मद शमी (भारत) – 104 मैच
इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के साथ, मोहम्मद शमी ने भारतीय क्रिकेट में अपनी जगह और मजबूत कर ली है और आने वाले मैचों में उनसे और भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है!
👉 यह भी पढ़ें:
- हरभजन सिंह का बड़ा सवाल: टीम इंडिया में मोहम्मद शमी की अनदेखी क्यों?
- कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला: मोहम्मद शमी को पत्नी और बेटी को देना होगा हर माह 4 लाख रुपये गुजारा भत्ता
- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी, ई-मेल भेजकर एक करोड़ मांगे
- दुबई में मैच के दौरान मोहम्मद शमी के एनर्जी ड्रिंक पीने से बवाल, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने रोजे को लेकर उठाया सवाल
- ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाएंगे भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, अगले दो टेस्ट के लिए अनफिट घोषित
- मोहम्मद शमी ने सर्जरी के बाद बताया अपनी सेहत का हाल



