👉 यह भी पढ़ें:
- अखिलेश यादव ने साधा योगी सरकार पर निशाना, कहा-इस सरकार के लिए धर्म का मतलब धन है
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1205.00 अंक ऊपर और निफ्टी में 394.05 अंकों की तेजी
- फर्जी बाबा अशोक खरात बांटता था ‘ओश्नो जल’ का प्रसाद, महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर भी बन गई थीं शिकार
- संभल में नमाज के मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डीएम-एसपी को लगाई फटकार, कहा- इस्तीफा दीजिए या तबादला करवा लीजिए
- बजट पर बोलीं ममता बनर्जी-इससे देश की अर्थव्यवस्था को पहुंचेगा नुकसान, बंगाल को किया नजरअंदाज
- बीएमसी चुनाव के लिए महायुति का घोषणापत्र जारी, बेस्ट की बस में महिलाओं को पचास फीसदी छूट सहित कई वादे
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार को खुलने के साथ ही शेयर बाजार में बढ़त दिखी, लेकिन थोड़ी देर बाद ही गिरावट शुरू हो गई। सुबह 9:30 बजे के करीब सेंसेक्स 408 अंक टूटकर 80,965.13 पर आ गया, जबकि निफ्टी 103 अंक गिरकर 24,613.50 पर पहुंच गया था।
आज बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स 81,518.19 तक पहुंचा, जो कि करीब 144 अंक की बढ़त थी। सेंसेक्स करीब सवा नौ बजे 307.38 अंक यानी 0.38 फीसदी ऊपर चढ़कर 81,681.13 के स्तर पर आ गया। इसी तरह निफ्टी 50 ने भी 24,763 के स्तर को छुआ और 46 अंक ऊपर (0.19%) कारोबार किया। इसके बाद गिरावट शुरू हो गई। बैंकिंग शेयरों में मजबूती देखने को मिली। निफ्टी बैंक इंडेक्स ने आज एक नया ऑल टाइम हाई बना दिया और 56,161.40 के स्तर पर पहुंच गया।
उल्लेखनीय है कि अब बाजार की नजर भारतीय रिजर्व बैंक की इस हफ्ते होने वाली पॉलिसी मीटिंग पर है। यह बैठक 4 जून से शुरू होगी और गवर्नर संजय मल्होत्रा 6 जून को रिजल्ट की घोषणा करेंगे। सोमवार 2 जून को भी बाजार में हल्का दबाव रहा। दिनभर के उतार–चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 77 अंक गिरकर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 796 अंक तक फिसल गया था। निफ्टी भी 34 अंक की गिरावट के साथ 24,716.60 पर बंद हुआ था।



