सप्ताह के पहले ही दिन लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट, निफ्टी 150 अंक टूटा

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

मुंबई। महीने के आखिरी और सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार ने काफी निराशाजनक शुरुआत की। आज सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 500 अंक और निफ्टी 150 अंक टूट गया है। विशेषज्ञ इसका कारण ग्लोबल मार्केट में गिरावट बता रहे हैं।

सोमवार को बाजार खुलने के 20 मिनट के भीतर ही सेंसेक्स 500 अंक नीचे गिर चुका था। निफ्टी 150 अंक टूटकर कारोबार कर रहा था। बीएसई का सेंसक्स आज 363.09 अंकों या 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 85,208 पर खुला। एनएसई का निफ्टी 117.65 अंक या 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 26,061 पर खुला। प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 153.97 अंक या 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 85725 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि एनएसई का निफ्टी गिरावट के साथ बना हुआ था।

जापान में जोरदार गिरावट

सोमवार को जापान के बाजार में 1850 अंकों की गिरावट दिखी। इसके इंडेक्स निककेई में 37,980.34 पर ट्रेड देखा जा रहा था और ये 1849.22 अंक टूटकर कारोबार कर रहा था। जहां जापान के बाजार में 4.64 प्रतिशत की गिरावट थी, वहीं चीन का मुख्य बाजार इंडेक्स शंघाई कंपोजिट 4.89 फीसदी की तेजी पर था, जबकि कोरिया का कोस्पी मामूली गिरावट पर ट्रेड कर रहा था।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।