शुरुआती बढ़त के बाद लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी नीचे गिरे, कई शेयरों में हुआ नुकसान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सोमवार की बढ़त को जारी रखते हुए मंगलवार को भी शेयर बाजार में तेजी दिखी, लेकिन कारोबार शुरू होने के एक घंटे के अंदर ही गिरावट शुरू हो गई। सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार गिरावट दिखी। रिलायंस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बिकवाली रही। इसके कारण सेंसेक्स 600 अंकों तक नीचे फिसल गया और निफ्टी भी 25100 के नीचे पहुंच गया।

मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार बढ़त के साथ खुला। शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 265.95 अंक उछलकर 82,239.71 अंक पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 58.35 अंक की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। कोराबार शुरू होने के एक घंटे के अंदर ही दोनों धड़ाम से गिर गए। करीब 10 बजे सेंसेक्स 82.14 अंक गिरकर 81,890.91 अंक पर कारोबार करता दिखा, वहीं निफ्टी 40.80 गिरकर 25,087.15 अंक पर जा पहुंचा था। सोमवार 14 अक्टूबर 2024 को सेंसेक्स 591.69 अंक उछलकर 81,973.05 अंक और निफ्टी 163.70 अंक की बढ़त के साथ 25,127.95 अंक पर बंद हुए थे।

बीएसई सेंसेक्स के 30 से 21 के शेयर टूट गए। इनमें सबसे अधिक नुकसान महिंद्रा एंड महिंद्रा को हुआ। इसके शेयर की कीमत 1.44% गिरकर 3112.80 रुपये पहुंच गई। इसके अलावा, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड ट्रुबो, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, एक्सिस बैंक, सनफार्मा, टाइटन और टीसीएस के शेयर भी नीचे आ गए। बीएसई सेंसेक्स की सिर्फ 9 कंपनियों एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व अच्छा कारोबार करते दिखे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।