नई दिल्ली। दीपावली पर पूरे देश की ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी मची है। ऐसे में आज शुक्रवार की सुबह आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एप दोनों ठप हो गए। लोग तत्काल टिकट बुक कराने के लिए बैठे ही थे कि आईआरसीटीसी ने धोखा दे दिया। ऐसे में लोग टिकट बुक नहीं करा पाए।
बताया जाता है कि आमतौर पर एसी क्लास की तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास की बुकिंग 11 बजे शुरू होती है। आज बुकिंग शुरू होने के ठीक पहले वेबसाइट और एप ने काम करना बंद कर दिया। इस वजह से हजारों यूजर्स टिकट बुक नहीं कर पाए और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। सुबह आईआरसीटीसी की वेबसाइट खोलने पर एक डाउनटाइम नोटिफिकेशन दिख रहा था, जिसमें लिखा था–तकनीकी कारणों से फिलहाल अगले एक घंटे तक सभी साइट्स पर बुकिंग और कैंसिलेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। कई लोगों को वेबसाइट पर सर्वर एरर या पेज नॉट रिस्पॉन्डिंग का मैसेज आ रहा था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिसंबर 2024 में तो तीन–तीन बार ऐसा हो चुका है।
👉 यह भी पढ़ें:
- मिडिल ईस्ट में जंग का आठवां दिन: ईरान-इजरायल में मिसाइलों की बारिश
- वेल्लोर में मायाना कोल्लई उत्सव के दौरान 60 फीट ऊंचा रथ गिरा, 7 श्रद्धालु गंभीर घायल
- वैश्विक स्तर पर ठप हुआ YouTube, अमेरिका में 3.2 लाख से ज़्यादा यूज़र्स प्रभावित, भारत में भी #YouTubeDown ट्रेंड
- केकेआर पर लीगल एक्शन से पीछे हटे तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान


