👉 यह भी पढ़ें:
- राजनीति से अलग…देपालपुर में इन दिनों ‘राम-लक्ष्मण’ की जोड़ी की तरह चर्चा में हैं मनोज पटेल-रवि पटेल
- राजनीति से अलग…देपालपुर में इन दिनों ‘राम-लक्ष्मण’ की जोड़ी की तरह चर्चा में हैं मनोज पटेल-रवि पटेल
- न मौका न दस्तूर देखता है मंत्रीजी का पारा, बस दुश्मन दिखना चाहिए-मनोज पटेल भला कैसे भूल पाएंगे तिरंगा यात्रा की बेइज्जती
- भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर ‘पॉलिटिक्स’, देपालपुर के ‘रॉबिन हुड’ ने किया ‘सरेंडर’, चिंटू का कद घटाने के लिए की ‘तुलसी’ की पूजा
- देपालपुर से भाजपा प्रत्याशी बने मनोज पटेल का ये अंदाज देखा है…
0:00 left
देपालपुर। देपालपुर के लोगों को अब जल्द ही रोज-रोज के जाम से मुक्ति मिलने वाली है। विधायक मनोज पटेल की सूझबूझ से अब सड़क चौड़ी होने वाली है। विधायक ने पटेल विरोध के बावजूद पहले मंदिर की दीवार हटाई और अब आपसी सहमति से दो मजारों को भी शिफ्ट कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि देपालपुर का मुख्य मार्ग जो गौतमपुरा की ओर जाता है, उस पर पूरे दिन जाम लगा रहता है। ट्राले आदि का तो निकलना ही मुश्किल था। लोग हर दिन परेशान होते रहते थे, लेकिन मुख्य समस्या इस रास्ते में बाधक तीन धर्मस्थल थे। एक तो श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर की बाउंड्री बाधक थी, वहीं दो मजार भी सड़क में बाधा बन रहे थे। एक मजार तो बस स्टैंड के पास थी, वहीं दूसरी इंदौर नाके पर थी।
मंदिर की दीवार हटाई तो हुआ विरोध
विधायक मनोज पटेल ने सामंजस्य बिठाकर सड़क की बाधा दूर करने का प्लान किया। इसी के तहत श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर की बाउंड्रीवॉल के 20 फीट तक तोड़ दिया दिया गया। इसका जमकर विरोध हुआ, लेकिन पटेल ने शांति से काम लिया। लोगों को विश्वास में लेकर मजार हटाने की योजना भी बनाई।
सहमति से शिफ्ट हो गई दोनों मजारें
पटेल ने शहर काजी से लेकर मुस्लिम समाज के सभी लोगों से चर्चा की। मजार को लेकर पैतृक गणों से चर्चा की। देपालपुर के भविष्य के हित में सब ने मजारा शिफ्ट करने पर रजामंदी दे दी। मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं, शहर काजी, सदर, नगर परिषद अध्यक्ष महेश पूरी, उपाध्यक्ष गोपाल कटेशरिया, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मजीद खान, मुकेश जैन, पार्षदगण, नगर परिषद कर्मचारियों के साथ एसडीओपी संघ प्रिय मित्र, थाना प्रभारी रणजीत सिंह बघेल व अन्य की मौजूदगी में मजार को शिफ्ट कर दिया गया।
अब 25 से 30 फीट चौड़ी हो जाएगी सड़क
वर्तमान में यह सड़क 15 से 18 फीट चौड़ी थी। अब बाधक निर्माण हटने के बाद इसकी चौड़ाई 25 से 30 फीट हो जाएगी। इससे देपालपुर को जाम से मुक्ति मिलेगी। विधायक मनोज पटेल ने बताया कि हमने नगर व आमजनों के हितों को देखते तीनों स्थानों को चिन्हित किया। फिर सभी से बात करके विश्वास में लेकर ही काम किया है। उन्होंने कहा कि देपालपुर शांतिप्रिय क्षेत्र है। यहां का भाईचारा हमेशा एक उदाहरण बनता है।



