यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: बस ट्रक से टकराई, 16 यात्री घायल
मथुरा के बलदेव इलाके में सोमवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नोएडा से आगरा जा रही इटावा डिपो की रोडवेज बस ट्रक से टकरा गई, जिससे 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- Sikkim Tunnel Rescue: सिक्किम की निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, 8 मजदूरों की मौत की पुष्टि; 27 लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- पटना में गंगा नदी में बड़ा हादसा: तेज हवा में पलटी नाव, दो की मौत, पांच अब भी लापता
- गुरुग्राम में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई घायल
- बिहार के भागलपुर में सड़क हादसा, चार गाड़ियों की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल
- इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर एक ट्रक ने राह चलते लोगों को कुचला, कई लोगों की मौत, लोगों ने ट्रक में लगाई आग
- जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बड़ा हादसा: ITBP जवानों से भरी बस सिंध नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चूर-चूर हो गया, शीशे टूट गए और सीटें उखड़ गईं। हादसे के बाद बस में सवार यात्री चीख-पुकार मचाने लगे।
सूचना मिलते ही बलदेव पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को बस से निकालकर एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में भर्ती कराया गया।
हादसे की जांच की जा रही है।



