नई दिल्ली। दिल्ली में आईएसआईएस टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इस मॉड्यूल से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। दोनों संदिग्ध आतंकवादियों में से एक दिल्ली का रहने वाला है, जबकि दूसरा मध्य प्रदेश का है। एक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे को भोपाल से दबोचा गया है।
बताया जाता है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकी आत्मघाती हमले के लिए ट्रेनिंग ले चुके थे। पुलिस ने बताया कि वे अपनी योजना के काफी करीब थे। इन दोनों आतंकियों के पास से गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की पहचान अदनान के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी आईएसआईएस से जुड़े थे और दिल्ली में एक बड़े टेरर स्ट्राइक की प्लानिंग कर रहे थे। उनके पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और आपत्तिजनक सामान जब्त किया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- CJP के प्रदर्शन में घुसने वाले थे आंतकवादी, बंगाल एसटीएफ ने किया खुलासा, कई गिरफ्तार
- Bankipur की उम्मीदवार वीणा मानवी नामांकन भरते ही गिरफ्तार, तेज प्रताप यादव ने दिया था टिकट
- D-Company Crackdown: मुंबई से गिरफ्तार हुआ Dawood Ibrahim मॉड्यूल का बड़ा गुर्गा! ISI कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता
- अमेरिका में बड़ा एक्शन! ‘ऑपरेशन चेकमेट’ में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, अब होगी देश निकाले की कार्रवाई
- Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान
- तमिलनाडु में अवैध मतदान का बड़ा खुलासा, विदेश भागने से पहले 17 विदेशी नागरिक गिरफ्तार
निशाने पर थे दिल्ली के भीड़भाड़ वाले बाजार
पुलिस के अनुसार दोनों आतंकियों के निशाने पर दिल्ली के भीड़भाड़ वाले बाजार थे। आतंकियों की प्लानिंग भीड़भाड़ वाले बड़े बाजारों में ब्लास्ट करने की थी। पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकी राजधानी में बड़े पैमाने पर आईईडी विस्फोट की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार किए गए आतंकियों से पूछताछ जारी है।



