नगर निगम के बीआरओ को पार्षद पति से बदतमीजी करना भारी, पुलिस ने दर्ज किया केस, कर्मचारी भी पहुंचे थाने

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। नगर निगम के बीआरओ शैलेंद्र सिंह को पार्षद पति सुनील हार्डिया से बहस करना भारी पड़ गया। बीआरओ पिपलियाराव क्षेत्र में एक मकान की नपती करने गए थे। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने बीआरओ सहित उनके साथ गए अमले पर भी केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद रात को नगर निगम के कर्मचारी भी शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे।

भंवरकुआं पुलिस के अनुसार पिपलियाराव निवासी बीरम पिता नानूराम सोलंकी ने इस मामले में शनिवार को नगर निगम के बीआरओ शैलेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत में सोलंकी ने कहा है कि शाम के चार बजे काम करके घर पहुंचा तो देखा तो घर के बाहर नगर निगम की पीली गाडी खड़ी थी। जोन 11 के बीआरओ शैलेन्द्र सिंह घर की पहली मंजिल पर नपती कर रहे थे। जब मैंने पूछा कि आप किस बात की नपती कर रहे हो तो उन्होंने कहा कि हमें ऊपर से आदेश है। हम नपती करने आये हैं और बदतमीजी से बात कर मां बहन की गालियां देने लगे। इसके बाद हमने हमारे क्षेत्र के पार्षद पति सुनील हार्डिया को फोन लगाकर अवगत कराया तो वे मौके पर आए। उन लोगों ने सुनील हार्डिया को भी मां-बहन की गालियां दी और झूमाझटकी करने लगे। पुलिस ने बीरम की शिकायत पर बीएनएस की धारा 296 और 351 (5) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

आक्रोशित हैं नगर निगम कर्मचारी

केस दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद से नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी नाराज हैं। उनका कहना है कि अगर इसी तरह चलता रहा तो वे काम कैसे करेंगे। बताया जा रहा है कि इसके बाद काफी संख्या में नगर निगम कर्मचारी भी रात को एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंच गए।

ऐसा ही चलता रहा तो काम करना मुश्किल

नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों का कहना है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो काम करना मुश्किल है। पहले भी कई बार निगम के अमले के साथ मारपीट और बदतमीजी की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज कराने में भी काफी मुश्किल हुई है। राजनीतिक दबाव के चलते कई बार शिकायत दर्ज भी नहीं होती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।

Asian Para Games 2026: मोना ने गोल्ड, अवनि को मिला सिल्वर, भारत के निशानेबाजों ने दो मेडल जीते

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मोना अग्रवाल ने गोल्ड और अवनि लेखरा ने सिल्वर जीता।

4 दिन में 400 करोड़ पार की ‘जेलर 2’, ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड टूटा

जेलर 2 ने 4 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रजनीकांत की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचा।

महाअष्टमी पर उज्जैन में नगर पूजा, कलेक्टर ने माता को मदिरा का भोग लगाया

महाअष्टमी पर उज्जैन नगर पूजा में कलेक्टर ने माता को मदिरा का भोग लगाया। यह 2100 वर्ष पुरानी परंपरा उज्जैन की समृद्धि के लिए आयोजित होती है।

इंदौर में 150 करोड़ रुपये की लागत से मां अहिल्या की गाथा गढ़ी जाएगी

इंदौर में मां अहिल्या की गाथा गढ़ने के लिए 150 करोड़ की लागत से स्मारक निर्माण शुरू। 2028 सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले पूरा होगा।

मृत साथी की याद में 25 हाथियों का दल दफन स्थल पहुंचा, बांधवगढ़ से 30 और हाथी भी आए

मृत साथी की याद में 25 हाथियों का दल दफन स्थल पहुंचा। बांधवगढ़ से 30 और हाथी शहडोल सीमा में दाखिल हुए। वन विभाग की सतर्कता जारी।

दशहरे की छुट्टी में इंदौर आ रही छात्रा की ट्रक के पहिए तले मौत

दशहरे की छुट्टी में इंदौर आ रही छात्रा की ट्रक के पहिए तले मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। हादसा पालदा क्षेत्र में हुआ।

दशहरे पर इंदौर-उज्जैन में बारिश का अलर्ट, भोपाल समेत 15 जिलों में मौसम खराब

दशहरे पर इंदौर-उज्जैन में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने भोपाल समेत 15 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।