बिहार के कटिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव का ऐलान-सरकार बनी तो वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे

Date:

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। रविवार को महागठबंधन के सीएम फेस राजद नेता तेजस्वी यादव ने वक्फ कानून को लेकर बड़ा ऐलान किया है। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो वे वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे पिता लालू प्रसाद यादव ने कभी भी सांप्रदायिक ताकतों से समझौता नहीं किया, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा ऐसी ताकतों के साथ खड़े रहे हैं। आज आरएसएस और उसके सहयोगी बिहार में भी नफरत फैला रहे हैं। भाजपा का असली नाम भारत जलाओ पार्टी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो वक्फ़ एक्ट को खत्म कर दिया जाएगा।

तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता 20 साल पुराने नीतीश कुमार शासन से थक चुकी है। राज्य के हर विभाग में भ्रष्टाचार फैला है और कानूनव्यवस्था की हालत बदतर हो चुकी है। तेजस्वी ने सीमांचल क्षेत्र के विकास का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने सीमांचल क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया। अगर हमारी सरकार बनी, तो सीमांचल विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। सीमांचल में पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिले आते हैं, जहां मुस्लिम आबादी बड़ी संख्या में है। तेजस्वी ने दावा किया कि एनडीए उनकी चुनावी घोषणाओं की नकल कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने का वादा किया था। अब नीतीश कुमार सरकार ने इसे 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया। मैं वादा करता हूं कि हमारी सरकार बनने पर पेंशन दो हजार रुपये प्रति माह कर दी जाएगी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Monsoon  Update: रेड अलर्ट से मचा हड़कंप! कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं गर्मी का कहर, अगले 72 घंटे बेहद अहम

IMD Weather Alert Today: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। एक तरफ दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है