👉 यह भी पढ़ें:
- बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास में आग, दमकल विभाग ने समय रहते पाया काबू
- दार्जिलिंग में भाजपा सांसद राजू बिस्ता के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए पत्थर
- संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पाकिस्तान पर तीखा प्रहार
- तेलंगाना में सियासी घमासान: बीजेपी सांसद का दावा—केटीआर चाहते थे BRS का विलय, केटीआर ने किया खंडन
- भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का आरोप-नेहरु ने उड़ीसा का चरबटिया एयरपोर्ट अमेरिका को दे दिया था
- सितारे जमीन पर के प्रमोशन में जुटे आमिर खान आईपीएल के फाइनल में होंगे शामिल, रवि किशन के साथ भोजपुरी में करेंगे कमेंट्री
0:00 left
नई दिल्ली। एक्टर और गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाला खुद को बिहार के आरा जिले का अजय कुमार यादव बता रहा है। धमकी देने वाले ने सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को फोन कर कहा कि रवि किशन यादवों पर टिप्पणी करते हैं, इसलिए मैं उन्हें गोली मार दूँगा।
बताया जाता है कि फोन करने वाले को शिवम द्विवेदी ने साफ कहा कि सांसद ने कभी भी किसी समुदाय के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है। इस पर आरोपी अजय यादव भड़क उठा और सांसद व उनके सचिव दोनों को गालियाँ देने लगा। उसने यहां तक कहा कि मुझे तुम्हारी हर गतिविधि की जानकारी है, जब चार दिन बाद बिहार आओगे तो जान से मार दूँगा। आरोपी अजय यादव ने बातचीत के दौरान भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने राम मंदिर की जगह अपस्ताल बनाने की बात कही थी। आरोपी ने इस दौरान भगवान श्रीराम और राम मंदिर को लेकर भी आपत्तिजनक शब्द कहे। फोन करने वाले ने यह भी कहा कि कॉल रिकॉर्ड कर लीजिए, रवि किशन को सुना दीजिएगा।



