देश में आज से चार नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू, प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से दिखाई हरी झंडी, कहा- देश की चेतना का माध्यम हैं तीर्थ यात्राएं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

वाराणसी। देश में आज से चार नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू हो गई हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने इनमें से एक ट्रेन को वाराणसी स्टेशन से सीधे रवाना किया, जबकि बाकी तीन ट्रेनों का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें लखनऊ से सहारनपुर, फिरोजपुर से दिल्ली, बेंगलुरु से एर्नाकुलम और वाराणसी से खजुराहो के बीच चलाई जाएंगी।
पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि आज वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें, भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं। ये भारतीय रेलवे को ट्रांसफॉर्म करने का एक पूरा अभियान है। वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है। जिस पर हर भारतीय को गर्व है।पीएम मोदी ने कहा कि आज जिस तरह से भारत ने विकसित भारत के लिए अपने साधनों को श्रेष्ठ बनाने का अभियान शुरू किया है, ये ट्रेनें उसमें एक मील का पत्थर बनने जा रही हैं।
पीएम ने कहा कि हमारे भारत में सदियों से तीर्थ यात्राओं को देश की चेतना का माध्यम कहा गया है। ये यात्राएं केवल देवदर्शन का मार्ग नहीं है, बल्कि भारत की आत्मा को जोड़ने वाली पवित्र परंपरा है। प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट, कुरुक्षेत्र जैसे अनगिनत तीर्थ क्षेत्र हमारी आध्यात्मिक धारा के केंद्र हैं। आज जब ये पावन धाम वंदे भारत के नेटवर्क से जुड़ रहे हैं, तो एक तरह भारत की संस्कृति, आस्था और विकास को जोड़ने का भी काम हुआ है। ये भारत की विरासत के शहरों को देश के विकास का प्रतीक बनाने की तरफ एक अहम कदम है।
हमारा प्रयास है बनारस आना, बनारस में रहना और बनारस की सुविधाओं को जीना। सबके लिए खास अनुभव कराना हमारी सरकार का प्रयास है। काशी में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। 10- 11 साल पहले किसी एक गंभीर बीमारी का इलाज करना मुश्किल था। लोगों का केवल एक विकल्प बीएचयू होता था। लोगों को पूरी- पूरी रात खड़े रहने के बाद भी बेड नहीं मिल पाता था। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने पर इलाज के लिए लोग परेशान थे। काशी के लोगों की सारी चिंताओं को दूर करते हुए हमारी सरकार ने महामना कैंसर अस्पताल समेत कई अस्पताल बना दिया। इससे पूर्वांचल समेत आसपास के राज्यों के लिए आयुष्मान भारत और जन औषधि केंद्र की वजह से आज गरीबों को लाभ मिल रहा है। लाखों लोगों के करोड़ों रुपये की बचत हो रही है।

इन रूट्स पर शुरू हुई नई वंदे भारत ट्रेनें

1.बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस-बनारस से खजुराहो जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब यात्रियों को करीब 2 घंटे 40 मिनट की समय की बचत देगी। यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को सीधे जोड़ेगी।
2. लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस-लखनऊ से सहारनपुर के बीच यह ट्रेन करीब 7 घंटे 45 मिनट में सफर पूरा करेगी, जिससे यात्रियों का लगभग 1 घंटे का समय बचेगा। यह ट्रेन लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर को जोड़ती है। साथ ही, रुड़की के जरिए हरिद्वार तक पहुंचना भी और आसान हो जाएगा।
3. फिरोजपुर-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस-पंजाब के फिरोजपुर से दिल्ली के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत अब इस रूट की सबसे तेज ट्रेन होगी। यह सिर्फ 6 घंटे 40 मिनट में यात्रा पूरी करेगी। यह ट्रेन फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला को सीधे राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ेगी।
4. एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस-एर्नाकुलम से बेंगलुरु के बीच यह वंदे भारत ट्रेन यात्रा का समय 2 घंटे कम करके सिर्फ 8 घंटे 40 मिनट कर देगी। यह रूट केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के प्रमुख आईटी, व्यापारिक और शैक्षणिक केंद्रों को जोड़ेगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।