मुंबई। मुंबई से वाराणसी आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान उड़ान के बीच में ही बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद पूरी सावधानी बरतते हुए विमान की वाराणसी में इमरजैंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जाता है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता के अनुसार वाराणसी जाने वाली हमारी एक उड़ान को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली। प्रोटोकॉल के अनुसार, सरकार की ओर से नियुक्त बम स्क्वॉड को तुरंत सूचित किया गया और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय तुरंत शुरू किए गए। विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। सारे जरूरी सुरक्षा जांच किए जा रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Air India की अबू धाबी फ्लाइट इंजन खराबी से कोच्चि लौटी
- Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला
- गांजा पीकर उड़ा रहा था एयर इंडिया का विमान, पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी फेल
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- Air India: फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस, कई यात्री और चालक दल के सदस्यों को लगी चोट
बताया जाता है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह फ्लाइट बुधवार सुबह मुंबई से वाराणसी के लिए रवाना हुई थी। जब विमान वाराणसी के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर चुका था, तभी वाराणसी एटीसी को एक धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल में लिखा गया था कि विमान में बम है और इसे उड़ाया जाएगा। एटीसी ने तुरंत विमान के पायलटों को अलर्ट किया और आपातकालीन स्थिति घोषित कर दी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग कराते हुए विमान को आइसोलेशन बे में खड़ा किया गया, ताकि अन्य विमानों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बम निरोधक दस्ते ने विमान की बारीकी से तलाशी शुरू की है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है।
इंडिगो एयरलाइंस को भी मिली धमकी
बुधवार को इंडिगो एयरलाइंस को भी बम की धमकी मिली है। धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद कई एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बताया जाता है कि मुंबई, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, दिल्ली और हैदराबाद जैसे पांच बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोपहर 3:30 बजे ईमेल से यह धमकी दी गई थी। हालांकि जांच के बाद इसे अफवाह माना गया।



