👉 यह भी पढ़ें:
- Cricket World Cup 2027: ICC ने किया ऐलान, दक्षिण अफ्रीका-जिम्बाब्वे-नामीबिया में होंगे मुकाबले; जानिए कितने शहरों में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम
- FIFA World Cup 2026: कनाडा ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराकर पहली बार राउंड ऑफ़ 16 में बनाई जगह
- गुवाहाटी में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, दक्षिण अफ्रीका ने 408 रनों से दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज अपने नाम किया
- दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, केएल राहुल के कंधे पर कप्तान की जिम्मेदारी
- पीएम मोदी साउथ अफ्रीका के लिए रवाना: जी-20 समिट में ग्लोबल साउथ की आवाज बुलंद करने की तैयारी
- कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका से बुरी तरह हारी टीम इंडिया, 124 रन बनाने थे, 93 रन पर ही ढेर हुए भारतीय खिलाड़ी
0:00 left
कोलकाता टेस्ट: दूसरी पारी में दक्षिण अफ़्रीका की बढ़त
भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में दक्षिण अफ़्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाए हैं। इसके साथ ही दक्षिण अफ़्रीका की बढ़त 63 रनों की हो गई है।
कप्तान टेम्बा बावुमा 29 रन और कॉर्बिन बॉश 1 रन पर नाबाद हैं। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए, कुलदीप यादव को 2 विकेट और अक्षर पटेल ने 1 विकेट हासिल किया।
इससे पहले दक्षिण अफ़्रीका ने अपनी पहली पारी में 159 रन बनाए थे, जबकि भारत ने 189 रन बनाकर 30 रनों की बढ़त हासिल की थी। भारत की पहली पारी में केएल राहुल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। उनके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 29 रन, जबकि ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने 27-27 रन का योगदान दिया।



