ट्रंप का बड़ा बयान: “सूडान दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट बन चुका है”

Date:

ट्रंप का बड़ा बयान: “सूडान दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट बन चुका है”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सूडान में “भयानक अत्याचार” हो रहे हैं और हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि यह दुनिया का “सबसे बड़ा मानवीय संकट” बन गया है। उन्होंने यह टिप्पणी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर की।

Trump's New Term: US Public Split on Whether Changes Will Be Good, Bad |  Pew Research Center

ट्रंप ने लिखा, “सूडान में जबरदस्त अत्याचार हो रहे हैं। यह धरती की सबसे हिंसक जगह बन चुका है—खाने से लेकर डॉक्टरों तक की भारी कमी है।” उन्होंने बताया कि अरब विश्व के कई नेता, विशेषकर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस, जो हाल ही में अमेरिका से लौटे हैं, ने उनसे सूडान में तुरंत हिंसा रोकने के लिए हस्तक्षेप की अपील की है।

ट्रंप ने कहा कि सूडान, जो कभी “महान सभ्यता और संस्कृति” वाला देश था, अब खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है, लेकिन क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से हालात सुधारे जा सकते हैं। उन्होंने कहा, “हम सऊदी अरब, यूएई, मिस्र और अन्य मध्य-पूर्वी देशों के साथ मिलकर इस हिंसा को रोकने और सूडान को स्थिर करने के लिए काम करेंगे।”
उन्होंने दुनिया से भी इस संकट पर ध्यान देने की अपील की और संदेश के अंत में वैश्विक कल्याण की कामना की।

इसी बीच, सूडान में बीते दो वर्षों से रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) और सूडानी सेना (SAF) के बीच खूनी संघर्ष जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RSF ने अमेरिका-नेतृत्व वाले मध्यस्थ समूह के संघर्षविराम प्रस्ताव को मानने पर सहमति जताई है। समूह ने बताया कि RSF “मानवीय संघर्ष-विराम” को मंजूर करता है ताकि नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाई जा सके और युद्ध के भीषण मानवीय प्रभाव को कम किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related