‘संतुलन’ बनाने के चक्कर में भाजपा को ‘डगमगा’ रहे सुमित मिश्रा, पहले कालिख पोतने वालों ने ‘हड़काया’, अब पार्षद कालरा ‘ब्लैकमेल’ पर उतरे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। जब से सुमित मिश्रा अध्यक्ष बने हैं, सब लोग कह रहे हैं कि संगठन अच्छा चल रहा है। बकौल सुमित मिश्रा वे सबसे तालमेल बनाकर चल रहे हैं। सबको संतुष्ट भी कर रहे हैं और एक-एक कार्यकर्ता का ध्यान भी रख रहे हैं। फिर कुछ ऐसी गतिविधियां लगातार क्यों हो रही हैं, जिससे पार्टी की बदनामी हो रही है।

मिश्राजी ने बहुत ही तालमेल से नापतौल कर नगर की कार्यकारिणी बनाई। अपने आकाओं से लेकर मददगार तक को संतुष्ट किया। सारे दोस्त-दुश्मन नेताओं का भी ख्याल रखा। सूची सामने आते ही जो हुआ वह इंदौर भाजपा के इतिहास में कलंक है। शायद ही कभी भाजपा कार्यालय के सामने किसी नगर अध्यक्ष का पुतला जला हो। पोस्टर और यहां तक कि कार्यालय के अंदर लगे नेमप्लेट पर कालिख भी पोत दी गई।

👉 यह भी पढ़ें:

वह तो अच्छा हुआ कि इस घटनाक्रम से जुड़े एक नेता मिश्राजी घर पहुंच गए और कालिख पोतने वाले ने माफी मांग ली। आपने राहत की सांस ली, लेकिन भाजपा के अधिकांश नेता और कार्यकर्ता इसके लिए सजा की उम्मीद लगाए बैठे थे। उनका अभी भी यह मानना है कि सजा नहीं देना आगे भारी पड़ेगा।

अब पार्षद कालरा खुलेआम ब्लैकमेल पर उतरे

अब ताजा मामला पार्षद कमलेश कालरा का है। कालरा का एक नया ऑडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने दोस्त नरेंद्र सोनी से मोबाइल पर बात कर रहे हैं। कालरा नरेंद्र सोनी से कह रहे हैं– मैंने जीतू यादव से कहा था कि उनके साथ समझौता तभी होगा, जब सचिन जैसवानी, आदर्श सचान, सरिता बहरानी पर कार्रवाई होगी। कालरा ने कहा– इनकी गिरफ्तारी हो और पॉक्सो लगे। इसके बिना कोई समझौता नहीं होगा। इस संबंध में विधायक गोलू शुक्ला, एकलव्य गौड़, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, मनीष मामा से भी बात हुई है।

भाजपा नेता भी हैरान-आखिर हो क्या रहा है

अब भाजपा के लोग ही आखिर पार्टी मे हो क्या रहा है? इंदौर भाजपा पर कालिख पोतने वालों को सुमित मिश्रा ने छोड़ दिया, लेकिन कमलेश कालरा के मामले को तो गंभीरता से लेते। लोग तो यह भी कह रहे हैं कि जिस रमेश मेंदोला के दम पर नगर अध्यक्ष की कुर्सी मिली है, कम से कम उससे ही वफादारी निभा देता। जीतू यादव तो रमेश मेंदोला का ही समर्थक था। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस तरह तो कोई भी आपको ब्लैकमेल करता रहेगा और आप होते रहोगे।

पार्टी की कीमत पर संतुलन किस काम का

भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता कह रहे हैं कि सुमित मिश्रा सभी गुटों और नेताओं से संतुलन बनाने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन कहीं ऐसा न हो कि संतुलन बनाने के चक्कर में सब कुछ असंतुलित हो जाए। भाजपा एक कैडर वाली अनुशासित पार्टी है। अगर इसी में अनुशासन न रहा तो फिर कांग्रेस और इसमें क्या फर्क रह जाएगा? भाजपा नेताओं का मानना है कि अनुशासन का डर तो हर कार्यकर्ता में होना चाहिए और यह तभी संभव है जब तत्काल एक्शन लिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत, RBI की रणनीति सफल

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत हुआ है। RBI की रणनीति सफल रही है, जिससे विनिमय दर में सुधार हुआ है।

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, बुधवार को भी कीमतें लुढ़की

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट बुधवार को भी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं की कीमतें कम हुईं।

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।

एमपी शराब घोटाले में कांग्रेस का बड़ा हमला, 2.75 करोड़ की एफडीआर और रिश्वत पर सवाल

मध्य प्रदेश शराब घोटाले में कांग्रेस ने ₹2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर और ₹1 करोड़ रिश्वत के आरोप लगाए हैं। सरकार पर सख्त सवाल उठे हैं।

कपास-सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक

कपास-सोयाबीन एमएसपी पर बेचने के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख नजदीक है। किसान 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर तक पंजीकरण कराएं।

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित कर दिया है। इंदौर के व्यापारियों ने इस फैसले पर मिठाई बांटी और खुशी जताई।

MP में 2026 के फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर में 2% फायर टैक्स देना होगा

मध्य प्रदेश में फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर पर 2% फायर टैक्स देना होगा। फायर ऑडिट रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य।

करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई

इंदौर के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त ने 15 स्थानों पर छापेमारी की। आरोप हैं कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

इंदौर: बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन आज से शुरू

इंदौर में बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन 14 अक्टूबर से चालू हो गई हैं। इससे क्षेत्र के ट्रैफिक में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

सत्तन का सरकार पर हमला: अवैध नशे के कारोबार में शासन की मिलीभगत?

सत्तन का सरकार पर हमला अवैध नशे के कारोबार को लेकर हुआ भारी। पुलिस प्रशासन की विफलता और शासन पर मिलीभगत के आरोप उठे।