होर्मुज की खाड़ी को सुरक्षित बनाने की पहल: संयुक्त राष्ट्र आगे आया
वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम होर्मुज की खाड़ी को फिर से सुरक्षित और खुला बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने पहल करने की बात कही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- होर्मुज स्ट्रेट में बड़ा टकराव! अमेरिकी सेना ने मार गिराए ईरान के 4 ड्रोन, क्या Middle East में बढ़ने वाला है नया युद्ध?
- पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत पहुंचा गैस से भरा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित पहुंची ‘सिमी’
- होर्मुज जलमार्ग पर ईरान का भरोसा, भारत समेत मित्र देशों को सुरक्षित व्यापार का आश्वासन
- ट्रंप का नया विवाद: होर्मुज जलडमरूमध्य को बताया “ट्रंप जलडमरूमध्य”, वैश्विक हलचल तेज
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि खाड़ी में पहले जैसी स्थिति बहाल हो, ताकि जहाजों की आवाजाही बिना किसी बाधा के जारी रह सके।
गुटेरस ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र इस दिशा में खाड़ी देशों और यूरोपीय परिषद के साथ लगातार बातचीत कर रहा है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और समुद्री मार्गों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने यह भी याद दिलाया कि साल 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच ब्लैक सी में अनाज निर्यात को लेकर हुए समझौते में भी संयुक्त राष्ट्र ने अहम भूमिका निभाई थी। इस पहल के जरिए यूक्रेन से अनाज और उर्वरक का निर्यात संभव हो पाया था, जिससे वैश्विक खाद्य संकट को कम करने में मदद मिली थी।
संयुक्त राष्ट्र की यह नई कोशिश भी अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


