👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
- Dhar में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले से भिड़ी ईको वैन, महाकाल से लौट रहे गुजरात के छह लोगों की मौत
0:00 left
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: डंपर कार पर पलटा, एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
सहारनपुर में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। बजरी से भरा तेज रफ्तार डंपर एक कार पर पलट गया, जिससे मां-बेटा, बेटी-दामाद सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी लोग एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने साढ़े तीन घंटे तक एक्सप्रेसवे जाम रखा। अफसरों, जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस को भीड़ हटाने के लिए लाठीचार्ज तक करना पड़ा।
घटना अंडरपास में हुई, जहां डंपर अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। किसी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। ग्रामीणों ने तुरंत मदद की, लेकिन जेसीबी की मदद से लगभग एक घंटे बाद शव बाहर निकाले जा सके। डंपर चालक और परिचालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
यह हादसा एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा और ओवरलोड वाहनों की रफ्तार पर गंभीर सवाल खड़े करता है।



