अवैध पटाखा गोदामों पर कलेक्टर शिवम वर्मा का कड़ा एक्शन, 20 टीन शेड ढहाए, पुलिस और नगर निगम पर उठ रहे हैं सवाल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। खजराना क्षेत्र में बुधवार शाम एक गोदाम में आग लगने के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने सख्त एक्शन लिया है। कलेक्टर के आदेश पर गुरुवार सुबह यहां कृषि भूमि पर अवैध रूप से बने 20 टीन शेड ढहा दिए। कार्रवाई के दौरान यहां से काफी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री मिली, जिसे नष्ट कराया गया।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि यहां मौजूद सभी दुकानें अवैध थीं और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। आग के बाद पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम प्रदीप सोनी ने कहा कि घटना के बाद तत्काल इलाके को सील कर दिया गया था। रहवासी क्षेत्र के बीच निजी कृषि भूमि पर 18 से 20 टीन शेड अवैध रूप से निर्माण कर उपयोग किए जा रहे थे।

उल्लेखनीय है कि खजराना क्षेत्र के पटेल मार्केट के एक गोदाम में आग लग गई थी। आग के कारण एक गोडाउन और तीन दुकानें जल गई थी। जिस गोदाम में आग लगी, उसमें शादी व इवेंट में की जाने वाली आतिशबाजी का सामान रखा था। आग लगते ही जोरदार धमाके हो रहे थे और आतिशबाजी उड़कर आसमान और इधर–उधर जा रही थी। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पाया। आग यदि फैल जाती तो मार्केट की अन्य दुकानें व गोडाउन भी चपेट में आ जाते। आग बुझाने के दौरान पता चला कि पास ही के गोडाउन में भी पटाखे और का सामान रखा है। निरीक्षण में कई स्थानों पर अत्यंत ज्वलनशील रसायन मिले, जिनका संभावित उपयोग पायरो निर्माण में किया जाता था। प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, इंडस्ट्रियल हेल्थ और प्रदूषण विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच की। जब्त सामग्री के भंडारण के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी।

लैंड यूज भी परिवर्तित नहीं कराया था

बताया जाता है कि भूमि राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार यह भूमि सलीम पिता अनार के नाम दर्ज है। बिना लैंड यूज परिवर्तन और बिल्डिंग परमिशन लिए स्ट्रक्चर खड़े किए जाने पर सलीम के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। नोटिस जारी कर उनसे पूछताछ भी की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण और खतरनाक सामग्री रखने पर शहर में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस और निगम की टीम रही अनजान

इस कार्रवाई के बाद यह सवाल उठ रहा है कि इतने दिनों से अवैध रूप से शहर में अवैध रूप से पटाखा कारोबार चल रहा था, लेकिन पुलिस और नगर निगम इससे अनजान रहा। लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि इतना बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हो गया और नगर निगम को कैसे पता नहीं चला। लोगों का कहना है कि ऐसे सारे धंधे पुलिस की नजरों से बच नहीं सकते। इसका मतलब साफ है कि पुलिस इससे अनजान बनी रही।

कलेक्टर ने तीन पटवारियों को किया निलंबित

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने तीन पटवारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने महू के तीन पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने जिन पटवारियों को निलंबित किया है उनमें आशीष कटारे, अनिता चौहान और मेघा शर्मा शामिल हैं। इन्होंने तहसील महू के ग्राम सांतेर में खसरा नंबर 68/1 एवं 69/1 के राजस्व प्रकरण में गंभीर अनियमितता की है। इसको देखते हुए तीनों पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि महू तहसील की एक सरकारी जमीन का मामला संज्ञान में आया है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जमीन को सरकारी किया गया था। उसमें एक सर्वे नंबर अतिरिक्त रूप से बनाया गया, जो कि निजी रहा। इसके बाद उसका डायवर्शन भी हुआ, जबकि उसको सरकारी नंबर होना था। मामला सामने आने के बाद इसकी पड़ताल की गई, तो पाया गया कि तीन पटवारी जिन्होंने इसमें लापरवाही की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी, राजकुमार ब्रिज के पास कूदे

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी राजकुमार ब्रिज के पास कूदे। पुलिस ने एमजी रोड थाने में FIR दर्ज कर मामला दर्ज किया।

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन बंद

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। NDAL-ALIS पोर्टल से आवेदन जरूरी होगा।

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।