हरभजन सिंह का बड़ा सवाल: टीम इंडिया में मोहम्मद शमी की अनदेखी क्यों?
भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज को लेकर चयन पर सवाल उठाए हैं। अपने यूट्यूब चैनल ‘हरभजन टर्बनेटर सिंह’ पर एक वीडियो में उन्होंने विराट कोहली के शानदार फॉर्म की सराहना की और साथ ही मोहम्मद शमी को टीम में शामिल न किए जाने पर चिंता भी जताई।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत-पाक मैच पर भड़के हरभजन सिंह, कहा- सीमा पर लड़ाई, दोनों देशों के बीच तनाव और हम उनके साथ क्रिकेट खेलने जाएं
- कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला: मोहम्मद शमी को पत्नी और बेटी को देना होगा हर माह 4 लाख रुपये गुजारा भत्ता
- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी, ई-मेल भेजकर एक करोड़ मांगे
- दुबई में मैच के दौरान मोहम्मद शमी के एनर्जी ड्रिंक पीने से बवाल, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने रोजे को लेकर उठाया सवाल
- मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास: वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय बने,
- हरभजन सिंह का बयान: “सुपरस्टार कल्चर खत्म करें, प्रदर्शन के आधार पर हो चयन”
हरभजन ने कहा,विराट कोहली को लोगों ने खारिज कर दिया था, लेकिन वो लगातार कमाल कर रहे हैं। बैक-टू-बैक सेंचुरी लगाना कोई आसान बात नहीं। आज भी कोहली जैसा फिट खिलाड़ी नई पीढ़ी में नहीं है। अगर कोई विराट जैसा खिलाड़ी सवालों में है, तो फिर सोचिए आप क्या कर रहे हैं। वो एक लेजेंड हैं।
शमी की अनुपस्थिति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा,मुझे समझ नहीं आता कि मोहम्मद शमी कहां हैं। इतने बेहतरीन गेंदबाज को साइडलाइन करना सही नहीं है। हमारे पास जो गुणवत्ता वाले गेंदबाज हैं, उन्हें बाहर क्यों रखा जा रहा है?”
जसप्रीत बुमराह पर बोलते हुए उन्होंने कहा,बुमराह के साथ हमारा गेंदबाज़ी अटैक एकदम अलग लेवल पर होता है, लेकिन हमें बुमराह के बिना भी मैच जीतने की आदत डालनी होगी।
हरभजन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन की भी तारीफ की और कहा कि वनडे और टी20 में भी ऐसे ही नए विकल्प तलाशने होंगे।



