क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से रविवार, 29 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी उपस्थित रहे। मुलाकात के बाद तीनों नेताओं की एक साथ तस्वीर सामने आई है, जिससे राजनीति में शमी की भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
मोहम्मद शमी की भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद सियासी हलचल
इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मोहम्मद शमी जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं या उन्हें पार्टी में कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। खासकर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए, शमी के गृह क्षेत्र अमरोहा से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, भाजपा या शमी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भाजपा जॉइन किया, नेशनल OBC मोर्चा में शामिल
- न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होने पर मोहम्मद शमी की टूटी उम्मीदें, रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान
- भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, कहा- राहुल गांधी की बात मानते रहो, पार्टी खत्म हो जाएगी
- भाजपा मुख्यालय में 4 घंटे मंथन, नितिन नवीन ने नेताओं को जमीन पर उतरने को कहा
- UP राजनीति: हसीन जहां ने शमी के चुनावी क्षेत्र से लड़ने की कर दी घोषणा
- इंदौर में 30 हजार लोगों को मिलेगा जमीन का पट्टा, 17 सितंबर को नितिन नवीन करेंगे शुरुआत

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे मौजूद
मुलाकात के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली की भी मौजूदगी राजनीति में शमी की संभावित भूमिका को लेकर संकेत देती है। चर्चा है कि शमी को अल्पसंख्यक मोर्चा में अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि इस संबंध में पार्टी की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
मोहम्मद शमी ने मुलाकात को बताया निजी
मीडिया में आ रही राजनीतिक कयासों के बीच मोहम्मद शमी ने इस मुलाकात को निजी बताया है। शमी ने कहा कि यह एक सामान्य शिष्टाचार भेंट थी और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने चुनाव लड़ने या पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं को भी खारिज किया है।

राजनीति से पहले जयंत चौधरी से भी कर चुके हैं भेंट
मोहम्मद शमी सितंबर 2026 में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से भी मिले थे। उस समय भी उनके राजनीति में आने की चर्चा हुई थी, लेकिन शमी ने तब भी इसे निजी मुलाकात बताया था।
युजवेंद्र चहल के भाजपा में शामिल होने के बाद चर्चा और तेज
शमी की यह मुलाकात ऐसे समय सामने आई है जब उनके साथी क्रिकेटर युजवेंद्र चहल हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में शामिल हुए हैं। इससे राजनीतिक हलकों में यह चर्चा और तेज हो गई है कि शमी भी जल्द राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।



