महापरिनिर्वाण दिवस पर आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के बाद बोले राहुल गांधी- हर भारतीय का संविधान खतरे में है

Date:

नई दिल्ली। डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस पर आज पूरे देश में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। इस अवसर पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी डॉ.आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि आंबेडकर के विचारों और संविधान की रक्षा करना एक साझा राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। राहुल ने कहा कि हर भारतीय का संविधान खतरे में है।

राहुल गांधी ने बाबासाहेब आंबेडकर को एक महान राष्ट्रीय व्यक्तित्व बताया, जिनके विचार आज भी भारत के लोकतांत्रिक और सामाजिक ढांचे का मार्गदर्शन करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आंबेडकर जी एक आदर्श हैं। उन्होंने पूरे देश को रास्ता दिखाया, उन्होंने हमें संविधान दिया। इसलिए, हम उन्हें याद करते हैं और उनके विचारों और संविधान की रक्षा करते हैं। हर भारतीय का संविधान खतरे में है। हम इसकी रक्षा करते हैं, नागरिक इसकी रक्षा करते हैं।राहुल गांधी ने महापरिनिर्वाण दिवस पर आंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि

👉 यह भी पढ़ें:

राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट कर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने लिखा कि बाबासाहेब आंबेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। समानता, न्याय और मानवीय गरिमा की उनकी कालातीत विरासत संविधान की रक्षा के मेरे संकल्प को मजबूत करती है और एक अधिक समावेशी, दयालु भारत के लिए हमारे सामूहिक संघर्ष को प्रेरित करती है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

HIV Cure Research: क्या HIV के इलाज में मिली बड़ी सफलता? Fingolimod दवा ने वैज्ञानिकों को चौंकाया, शरीर से लगभग गायब हुआ वायरस

एचआईवी (HIV) के इलाज और संभावित Functional Cure की दिशा में वैज्ञानिकों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।