👉 यह भी पढ़ें:
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; सरकार ने देश में घोषित किया आपातकाल
- Indonesia में मदुरा द्वीप के पास फेरी में लगी आग, पांच लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लापता, 271 लोग थे सवार
- Mumbai के भायखला पुलिस स्टेशन में भीषण आग, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं
0:00 left
बागपत में फैक्ट्री में भीषण आग: चार घंटे की मशक्कत के बाद काबू, लाखों का नुकसान
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित हीरो एग्रीकल्चर फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना देर रात की है, जब फैक्ट्री से ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। शुरुआत में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए तीन और गाड़ियां बुलानी पड़ीं।
करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पांच दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा है।
फैक्ट्री के पास स्थित आवास विकास कॉलोनी के लोगों में आग फैलने के डर से अफरातफरी मच गई। कई परिवारों ने एहतियात के तौर पर अपने घर खाली कर दिए और बाहर आ गए।
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, रिम और टायर बनाने वाली इस फैक्ट्री में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।



