गोवा नाइटक्लब त्रासदी: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख मुआवजा 

0

गोवा के अर्पोरा इलाके में एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 23 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

PM Modi ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान -  Jan Expresslive

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “अर्पोरा, गोवा में लगी आग की घटना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजन खोए हैं, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”
उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने घटना को लेकर गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से बात की है और राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here