एफबीआई का अलर्ट: भारत में छिपे मोस्ट वांटेड हमीद नजीर की तलाश, गिरफ्तारी पर 50,000 डॉलर इनाम

Date:

एफबीआई का अलर्ट: भारत में छिपे मोस्ट वांटेड हमीद नजीर की तलाश, गिरफ्तारी पर 50,000 डॉलर इनाम

अमेरिकी दूतावास ने भारत सरकार से एफबीआई के मोस्ट वांटेड भगोड़े हमीद नजीर को ढूंढने और गिरफ्तार करने में मदद की अपील की है। न्यू जर्सी में दो हत्याओं और कई हथियार संबंधी मामलों में वांटेड नजीर के भारत में छिपे होने की आशंका जताई गई है। उसकी गिरफ्तारी या दोषसिद्धि में मददगार सूचना पर 50,000 डॉलर का इनाम घोषित किया गया है।

मोस्ट वांटेड हमीद नजीर को गिरफ्तार करना चाहता है अमेरिका, भारत से मांगी मदद  #India #USEmbassy

एफबीआई के अनुसार, नजीर वर्तमान में भारत में रह रहा है। अमेरिकी दूतावास ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि नजीर को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारत का सहयोग जरूरी है।

किस मामले में वांटेड है हमीद नजीर?

हमीद नजीर पर न्यू जर्सी राज्य में—

  • प्रथम-डिग्री हत्या के दो आरोप
  • अवैध उद्देश्य के लिए हथियार रखने के दो मामले
  • अवैध रूप से हथियार रखने का एक मामला दर्ज हैं।

2017 की डबल मर्डर केस में वांटेड

नजीर पर आरोप है कि उसने 23 मार्च 2017 को न्यू जर्सी के मेपल शेड में एक अपार्टमेंट में शशिकला नर्रा और उनके 6 वर्षीय बेटे अनीश नर्रा की हत्या की।
एफबीआई के वांटेड पोस्टर में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उनके पास नजीर के भारत में रहने की पुख्ता जानकारी है। नेवार्क फील्ड ऑफिस स्थानीय न्यू जर्सी अधिकारियों के साथ मिलकर उसकी तलाश में जुटा है।

अमेरिकी एजेंसियां उम्मीद कर रही हैं कि भारत की मदद से इस खतरनाक फरार आरोपी को जल्द पकड़ा जा सकेगा।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Cockroach Janata Party का दिल्ली के जंतर-मंतर पर जबरदस्त प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग, सोनम वांगचुक भी पहुंचे

Cockroach Janata Party (CJP) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसमें भाग लेने के लिए पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके आज ही अमेरिका से भारत आए। दीपके ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 5 दिन के अंदर इस्तीफा दें नहीं तो अगले शनिवार फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।