👉 यह भी पढ़ें:
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- Indonesia में मदुरा द्वीप के पास फेरी में लगी आग, पांच लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लापता, 271 लोग थे सवार
- Mumbai के भायखला पुलिस स्टेशन में भीषण आग, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं
- Russia-Ukraine War: क्राइमिया में यूक्रेन का बड़ा हमला! 25 जहाजों में लगी आग, पुतिन की सप्लाई लाइन पर सबसे बड़ा संकट?
0:00 left
नई दिल्ली। गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत के के बाद राज्य सरकार ने एक्शन शुरू कर दिया है। गोवा पुलिस ने क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। नाइट क्लब के मालिक के खिलाफ भी अरेस्ट वारंट जारी किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि गोवा के अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन‘ नाइट क्लब में बीती रात को 12:04 बजे सिलेंडर फटने से आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से 25 लोगों की मौत हो गई, जिसमें कई विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का दौरा करते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। सीएम प्रमोद सावंत ने बताया कि नाइट क्लब के जनरल मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्लब के दोनों मालिकों के खिलाफ वारेंट जारी किया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सीएम सावंत ने स्थानीय प्रशासन को आदेश दिया है कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी भी निगरानी की जाए।
पीएम ने की दो लाख के मुआवजे की घोषणा
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई थी। पीएम मोदी ने मृतकों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी।



