इंडिगो संकट पर पायलटों का सोशल मीडिया पर खुला पत्र, सीईओ से लेकर प्रबंधन के बड़े अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Date:

नई दिल्ली। इंडिगो का संकट बरकरार है। रविवार को भी इसकी करीब 650 उड़ानें रद्द रहीं। सरकार इसको लेकर सख्त फैसले भी ले रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर इंडिगो पायलटों का एक ओपन लेटर आया है। इसमें सीईओ पीटर एल्बर्स से लेकर कई बड़े अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

किसी अनाम कर्मचारी ने यह पत्र लिखकर दावा किया है कि वह इंडिगो एक दिन में नहीं गिरी, यह गिरावट कई वर्षों से बन रही थी। खुले पत्र की शुरुआत 2006 में इंडिगो की स्थापना के जिक्र से होती है। पत्र लिखने वाले का का दावा है कि वर्षों के साथ कंपनी की शुरुआती ग्रोथ लालच में और गौरव अहंकार में बदल गई। पत्र के अनुसार, एयरलाइन की बदहाली की जड़ वहीं से शुरू हुई, जब प्रबंधन ने अनुभव और योग्यता की अनदेखी करते हुए ऐसे लोगों को बड़े पद सौंप दिए, जिनके पास विशेषज्ञता थी और ही संचालन की समझ।

ड्यूटी नियमों को नजरअंदाज किया गया

पत्र में लिखा गया है कि पायलटों और कर्मचारियों की थकान, सुरक्षा और ड्यूटी नियमों को लगातार नजरअंदाज किया गया। थकान और ओवरवर्किंग पर आपत्ति जताने वाले कई पायलटों को दफ्तर में बुलाकर डांटा, डराया और अपमानित किया गया। हालात यह तक पहुंच गए कि बिना किसी अतिरिक्त वेतन के नाइट ड्यूटी, शिफ्ट और काम का बोझ कई गुना बढ़ा दिया गया। स्टाफ से अपमानजनक भाषा में कहा गया आप नौकरी पाकर खुश रहिए। पत्र में आरोप लगाया गया है कि समय के साथ एयरलाइन में एक ऐसा टॉक्सिक वर्ककल्चर विकसित हुआ जिसमें टैलेंट से ज्यादा टाइटल और पदों की चमक को महत्व दिया जाने लगा।

मौजूदा संकट के लिए आठ अधिकारी जिम्मेदार

पत्र में कहा गया है कि इंडिगो के प्रबंधन स्तर पर आठ शीर्ष अधिकारियों को मौजूदा संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। सूची में सबसे ऊपर सीईओ पीटर एल्बर्स का नाम है, जिन पर आरोप लगाया गया है कि संकट के दौरान वे अपने मूल देश नीदरलैंड में छुट्टी पर थे। पत्र में जिन अन्य अधिकारियों को संकट का कारण बताया गया है, उनमें जेसन हर्टर, अदिति कुमारी, तपस डे, राहुल पाटिल, इसिडोर पोरक्वेरास (सीओओ), असीम मित्रा (एसवीपी फ्लाइट ऑपरेशंस) और अक्षय मोहन शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अंतिम सूची में 121 प्रत्याशियों के नाम, इंदौर से 22 प्रत्याशी इंदौर। एमपी राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव 12 मई को होने वाले हैं। इसके लिए आज यानी बुधवार 22 अप्रैल को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इसमें पूरे प्रदेश से 121 नाम हैं, जिनमें से इंदौर के 22 प्रत्याशी शामिल हैं। राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर से 22 प्रत्याशी -इंदौर से कुल 22 वकील इस चुनाव में उम्मीदवार हैं, जिनमें चार महिला वकील भी शामिल हैं। -स्टेट बार काउंसिल के मौजूदा सदस्य विवेक सिंह, सुनील गुप्ता, हितोषी जय हार्डिया, नरेंद्र कुमार जैन और खिलाड़ी लाल गनगौरे पुनः चुनाव मैदान में हैं। -इंदौर बार एसोसिएशन के कई बार अध्यक्ष रह चुके सीनियर एडवोकेट सुरेंद्रकुमार वर्मा सहित निमेष पाठक, तनुज दीक्षित, राकेश सिंह भदौरिया, अखिलेश कुमार सक्सेना, विनोद द्विवेदी, शैलेंद्र मिश्रा भी मैदान में हैं। -इनके अलावा सीपी पुरोहित, राजेंद्र सिंह, कन्हैयालाल यादव, शेख अलीम, प्रीति तिवारी, प्रतिभा वालिया, नूरजहां खान, रेखा बोरवेल, शादाब खान और मोहम्मद शब्बीर खान जैसे नाम शामिल हैं। राज्य अधिवक्ता परिषद के लिए एक साथ होगा मतदान -मप्र स्टेट बार काउंसिल का चुनाव पूरे प्रदेश में एक ही दिन 12 मई को आयोजित किया जाएगा। -प्रत्याशियों को प्रदेश के 55 जिलों में स्थित 270 बार एसोसिएशनों में जाकर मतदाताओं से संपर्क करना होगा। -प्रदेश में लगभग 86 हजार अधिवक्ता मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य अधिवक्ता परिषद में 10,537 मतदाता इंदौर में -राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव में इंदौर के 10,537 वकील मतदाता हैं। -प्रदेश में कुल मतदाता वकीलों की संख्या 86 हजार से ज्यादा है। -परिषद की कार्यकारिणी में 25 सदस्य होते हैं।