👉 यह भी पढ़ें:
- Wimbledon 2026 Final: 5 Championship Points गंवाने के बाद भी रचा इतिहास! 21 साल की लिंडा नोस्कोवा बनीं नई ग्रैंड स्लैम क्वीन
- Finland Mystery: 18 साल के भारतीय छात्र मणिदीप रेड्डी का शव समुद्र से बरामद, आखिर 2 महीने तक क्या छिपा रहा?
- Wayanad Landslide: वायनाड में भूस्खलन से दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
- IPL 2026 Final: हार के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी! RCB के लिए कही ऐसी बात जिसने जीत लिया फैंस का दिल
- IPL 2026 Final के बाद बड़ा खतरा! Gujarat Titans Team Bus में लगी आग, खिलाड़ियों की जान पर बन आई?
- केरल में बड़ा एक्शन: पूर्व CM पिनाराई विजयन के घर समेत 12 ठिकानों पर ED की रेड
0:00 left
केरल स्थानीय निकाय चुनाव: अंतिम चरण में वोटिंग शुरू, विधानसभा चुनाव से पहले ‘सेमीफाइनल’
केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। इस चरण में सात जिलों के मतदाता 38,994 उम्मीदवारों के सियासी भविष्य का फैसला करेंगे। इन चुनावों को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है।

किन जिलों में मतदान?
अंतिम चरण में त्रिशूर, पलक्कड़, कोझिकोड, मलप्पुरम, कन्नूर, वायनाड और कासरगोड जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।
आंकड़ों में पूरा चुनाव
- 1.53 करोड़ से अधिक मतदाता
- 604 स्थानीय निकाय, जिनमें ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम शामिल
- 12,931 प्रतिनिधियों का चुनाव
- 38,994 उम्मीदवार मैदान में
- 18,274 मतदान केंद्र, जिनमें 2,055 संवेदनशील घोषित
पहले चरण की तस्वीर
पहला चरण 6 दिसंबर को हुआ था, जिसमें तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टयम, इडुक्की और एर्नाकुलम में वोटिंग हुई थी।
- कुल मतदान: 70.90%
- सर्वाधिक मतदान: एर्नाकुलम – 73.96%
- सबसे कम मतदान: पथानमथिट्टा – 66.35%
अंतिम परिणाम 13 दिसंबर को सामने आएंगे, जिनसे राज्य की आगामी राजनीतिक दिशा का अंदाज़ा मिल सकेगा।



