बहराइच दंगे में रामगोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपी सरफराज को फांसी की सजा, 9 अन्य दोषियों को उम्रकैद

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

बहराइच। बहराइच दंगे के दौरान रामगोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपी सरफराज को फांसी की सजा सुनाई गई है। इस हत्याकांड में दोषी अन्य 9 लोगों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सभी आरोपियों पर एक लाख का जुर्माना लगाया है।

उल्लेखनीय है कि बहराइच मे 13 अक्टूबर 2024 को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा में 22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या हो गई थी। गुरुवार को बहराइच के अपर सत्र न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा की अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई। कोर्ट ने राम गोपाल की हत्या के आरोपी सरफराज को फांसी की सजा सुनाई है, वहीं 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा दी है। कोर्ट ने 9 दिसंबर को 13 आरोपियों में से 10 को दोषी ठहराया था, जबकि तीन को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था। दोषी ठहराए गए आरोपी अब्दुल हमीद, उसके बेटे फहीम, सरफराज, तालिब, सैफ, जावेद, जीशान, ननकऊ, शोएब और मारुफ हैं। घटना महसी थाना क्षेत्र के महराजगंज में हुई थी, जहां डीजे पर बजते गाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। पथराव और फायरिंग में राम गोपाल मिश्रा को गोली लगी और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने 11 जनवरी 2025 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की, 18 फरवरी को दोषियों पर आरोप तय हुए। 12 गवाहों की गवाही के बाद 21 नवंबर को फैसला सुरक्षित रखा लिया गया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।