मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left


इंदौर। एक तरफ तो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से यह शिकायत करते हैं कि सीएम डॉ.मोहन यादव से 15-15 दिन बात नहीं हो पाती, दूसरी तरफ वे खुद ही मुलाकात से बचते रहते हैं। आज भोपाल में कैबिनेट की बैठक थी, लेकिन मत्री विजयवर्गीय ने एक बार फिर उससे दूरी बना ली। विजयवर्गीय ने आज एआईसीटीएसएल ऑफिस में जल संकट पर बैठक बुला ली थी, हालांकि इसमें मंत्रीजी सहित 4 विधायक ही पहुंचे।

9 में से चार विधायक ही पहुंचे

बैठक में मंत्रीजी के अलावा विधायक रमेश मेंदोला, विधायक मधु वर्मा और विधायक महेंद्र हार्डिया ही नजर आए। इस संबंध में जब मंत्रीजी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे से क्यों पूछ रहे हैं उनसे पूछिए। फिर कहा कि हो सकता है उनके क्षेत्र में जलसंकट नहीं हो।

पानी की कमी की मिल रही हैं शिकायतें

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि इस बार पानी कम गिरा है। एवरेज से 40 प्रतिशत से कम है। भविष्य मे जल संकट की संभावना है। आज नगर निगम के साथ बैठक की। इसके बाद संभाग की जितने नगरीय निकाय हैं उनके साथ बैठक होगी। इन दिनों गरबे के कार्यक्रम में जा रहे हैं तो पानी की शिकायत आ रही है। अभी से बोरिंग बैठने लगे हैं। आज इसी संदर्भ में महापौर के नेतृत्व में अधिकारियों के साथ चर्चा है।

17 प्रतिशत क्षेत्रों में ज्यादा परेशानी

विजयवर्गीय ने कहा कि जितनी क्षमता है उतना पानी दे रहे हैं। 17 प्रतिशत क्षेत्र में नर्मदा नहीं है। टैंकर या बोरिंग से पानी जाता है। वहां के बोरिंग जल्दी सूख सकते हैं। वहां पानी कैसे पहुंचाएं, बोरिंग खराब हो तो तुरंत ठीक कैसे किया जाए। बोरिंग गहरा है तो तत्काल पाइप बढ़ाने का काम करें। मैंने नगर निगम को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

एमआईसी की बैठक बुलाने के निर्देश

मंत्री ने कहा कि महापौर से कहा है कि इसी मुद्दे पर एमआईसी की बैठक बुलाई जाए। अलग से जोन अधिकारियों की बैठक बुलाइए। फिर पूरी तैयारी कीजिए। विजयवर्गीय ने लोगों से कहा कि वे जल का सदुपयोग करें, दुरुपयोग न करें। बाल्टी से नहा कर पानी बचा सकते हैं। आरओ के वेस्टेज पानी को कलेक्टर करें।

जमीन का पानी बेचने के लिए नहीं

मंत्री ने कहा कि उन्होंने महापौर से कहा है कि पाइप लगाकर कार धोने वालों पर जुर्माना लगाएं। यह पानी कार धोने के लिए नहीं है। किसी प्रतिबंध की चर्चा से उन्होंने इनकार करते हुए कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए जो जरूरत होगी वह करेंगे। पानी का कोई आपातकाल नहीं है। अगर आपातकालीन स्थिति है तो बोरिंग टेकओवर करने का अधिकार कलेक्टर के पा है। कोई पानी बेच रहा होगा तो उसे अधिग्रहित कर लेंगे। जमीन का पानी बेचने के लिए नहीं होता है।

संभागायुक्त और कमिश्नर भी नहीं गए

बैठक में संभागायुक्त भास्कर लक्षकार, कलेक्टर शिवम वर्मा भी नजर नहीं आए। बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग के कमिश्नर संकेत भोंडवे उपस्थित थे, लेकिन इंदौर के कई अधिकारी नजर नहीं आए।

कैबिनेट की बैठक में फिर नहीं आए

विजयवर्गीय किसी न किसी बहाने कैबिनेट की बैठक का बहिष्कार करते रहते हैं। इसके बाद सीएम मोहन यादव पर यह आरोप लगाते हैं कि उनसे बात नहीं हो पाती। आज भोपाल में कैबिनेट की बैठक थी, लेकिन विजयवर्गीय ने इंदौर में जल संकट के नाम पर एक बार फिर उससे दूरी बना ली।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।