👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
- International Youth Day 2026: PM Modi ने युवाओं को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत, संस्कृत श्लोक से दिया खास संदेश
0:00 left
प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, भारत-इथियोपिया संबंधों में नया अध्याय
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ प्रदान किया गया है। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा,
मुझे ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ के रूप में इस देश का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया है। विश्व की अति-प्राचीन और समृद्ध सभ्यता द्वारा सम्मानित किया जाना, मेरे लिए अत्यंत गौरव की बात है।
जॉर्डन दौरे के बाद मंगलवार को पीएम मोदी इथियोपिया पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने राजधानी अदीस अबाबा में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान अबी अहमद ने स्वयं वाहन चलाकर पीएम मोदी को शहर के साइंस म्यूज़ियम का भ्रमण कराया।
दौरे के दौरान भारत और इथियोपिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार और सहयोग को बढ़ाने पर व्यापक चर्चा हुई और कई समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। पीएम मोदी ने बताया कि दोनों देशों ने आपसी संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने पर सहमति जताई है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इथियोपिया के बाद वह ओमान की यात्रा पर जाएंगे।



