इंदौर। शनिवार को सांसद शंकर लालवानी ने एयरपोर्ट पर सीएम डॉ.मोहन यादव को एक कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। इसकी खबरें ऐसी आईं कि जैसे कोई सियासी भूचाल आ गया हो। कोई 15 मिनट तो कोई 25 मिनट बैठकर चर्चा होने की बात कह रहा था, जबकि सूत्र बताते हैं कि कुछ सेकंड के लिए खड़े-खड़े मुलाकात हुई थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- MP: राजा राम की नगरी से तय होगा BJP का सियासी एजेंडा, जेन-जी वोटर्स पर फोकस
- नगर अध्यक्ष ने सांसद के साथ कर दिया खेला, सेवा संकल्प में जिराती के अंडर काम करेंगे लालवानी
- MP Politics में बड़ा दावा! Mohan Yadav पर लगे आरोपों के पीछे BJP की साजिश? Akhilesh Yadav ने खोले कई राजनीतिक राज
- दशहरा मैदान पर मालवा उत्सव 6 मई से, देश भर के लोक कलाकारों का होगा जमावड़ा
- इंदौर एयरपोर्ट के आधे-अधूरे टर्मिनल का उद्घाटन रविवार को, जब सुविधाएं तैयार नहीं तो इतनी जल्दी क्यों, लेट तो हो ही चुका, थोड़ा और कर लेते
- इंदौर एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, रायपुर, जबलपुर और पुणे के लिए नई उड़ानें, रायपुर की फ्लाइट आज से विशाखापट्टनम तक
एयरपोर्ट के अंदर ही नहीं आए सीएम
एयरपोर्ट के सूत्र बताते हैं कि सीएम शनिवार को महाराष्ट्र के गोंदिया जाने के लिए उज्जैन से हेलिकॉप्टर द्वारा इंदौर एयरपोर्ट पर आए थे। सीएम एयरपोर्ट के अंदर नहीं आए और रनवे से ही वायुयान द्वारा गोंदिया के लिए रवाना हो गए।
सांसद के साथ चर्चा का फोटो कैसे आया?
शनिवार को सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक में एक फोटो आया, जिसमें लालवानी, सीएम के साथ कुर्सी पर बैठकर चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा के नेताओं का कहना है कि जब सीएम एयरपोर्ट के अंदर ही नहीं आए तो यह फोटो कहां से आया?
एयरपोर्ट का निरीक्षण करने गए थे लालवानी
एयरपोर्ट के सूत्र बताते हैं कि शंकर लालवानी शनिवार को एयरपोर्ट का निरीक्षण करने गए थे। वे अक्सर एयरपोर्ट पर जाते रहते हैं और वहां चल रहे कार्यों का जायजा लेते हैं। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ।
सीएम के आने की सूचना पर कर ली मुलाकात
एयरपोर्ट के सूत्र बताते हैं कि शंकर लालवानी को जब पता चला कि सीएम उज्जैन से इंदौर आ रहे हैं तो वे रनवे पर चले गए। वहां सीएम से खड़े-खड़े ही बातचीत हुई। थोड़ी देर चर्चा के बाद सीएम गोंदिया के लिए रवाना हो गए। जब यह पता लगाया गया कि क्या सांसद का सीएम से मिलने के लिए पास बना था, तो मालूम हुआ कि कोई पास नहीं था। अचानक सांसद की हैसियत से मिलने चले गए थे।
कार्यक्रम में आने का दिया निमंत्रण
सूत्र बताते हैं कि इस दौरान सांसद शंकर लालवानी ने 16 सितंबर को इंदौर में सिंधी समाज की नारी शाला के कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। उस समय वहां मौजूद एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि इससे ज्यादा कोई चर्चा नहीं हुई। इसके बावजूद मीडिया में ऐसी खबरें छपी कि सांसद ने सीएम से शहर विकास के मुद्दे पर लंबी चर्चा की। इसमें इंदौर के राजनीतिक परिदृश्य को लेकर भी बातचीत हुई।
आखिर किसने फैलाया रायता?
भाजपा में यह चर्चा आम है कि जब बैठकर कोई बात ही नहीं हुई तो आखिर यह रायता किसने फैलाया? कहीं ऐसा तो नहीं कि सांसद के किसी शुभचिंतक ने यह काम किया हो। खैर, सच्चाई तो सांसद ही जानते होंगे, लेकिन इस घटना ने इंदौर की सियासत में अटकलों का बाजार जरूर गर्म कर दिया था।



