ओमान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मस्कट में भव्य स्वागत; भारत–ओमान मित्रता को नई गति देने पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओमान की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मस्कट पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया मस्कट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री महामहिम सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने स्वयं उनका अभिनंदन किया।
👉 यह भी पढ़ें:
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- विकसित भारत के लिए तेज़ होंगे सुधार: मंत्रिपरिषद बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश
- विदेश यात्रा पर कर लगाने की चर्चा निराधार, प्रधानमंत्री ने अफवाहों को किया खारिज
- प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से मचा सियासी तूफ़ान: सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर मुकदमा, महोबा में भाजपा का उग्र प्रदर्शन
- गुरुदेव को राष्ट्र का नमन, प्रधानमंत्री बोले — टैगोर की चेतना आज भी देश का पथ आलोकित कर रही
- फर्जी वीडियो से सावधान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर फैल रही भ्रामक जानकारी का खुलासा

प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान में रह रहे भारतीय समुदाय के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत और ओमान के बीच मजबूत जन-संबंधों को दर्शाता है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,
“मस्कट हवाई अड्डे पर हार्दिक स्वागत के लिए ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री महामहिम सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल सईद के प्रति मैं अत्यंत आभारी हूं। भारत–ओमान मित्रता पर विचारों का आदान-प्रदान करते हुए हमारी बहुत अच्छी बातचीत भी हुई।”
एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने ओमान को भारत का अटूट मित्र और गहरे ऐतिहासिक संबंधों की भूमि बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सहयोग के नए रास्ते तलाशने और दोनों देशों की साझेदारी को नई गति देने का अवसर प्रदान करती है।
ओमान के विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी कर कहा कि मित्र देश भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर ओमान पहुंचे हैं। इस दौरान वे महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक से मुलाकात करेंगे।
प्रधानमंत्री के आगमन पर मस्कट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के वीआईपी हॉल में एक आधिकारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जहां उन्हें सम्मान मंच तक ले जाया गया और भारतीय राष्ट्रगान बजाया गया। पूरे आयोजन में भारत–ओमान की गहरी मित्रता और आपसी सम्मान की झलक साफ नजर आई।



