डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में बोले सीएम यादव-जनता का विश्वास बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी, अपराधियों में भय और आमजन में भरोसा पैदा करे पुलिस

Date:

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशकमहानिरीक्षक सम्मेलन 2025 को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रति जनसामान्य की धारणा बदलना और पुलिसजनता संवाद को मजबूत करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता का विश्वास बनाए रखना है।

सीएम यादव ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपनेअपने प्रभार क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण जैसी गतिविधियां तत्काल प्रारंभ करें और पुलिस अपनी उपलब्धियों सकारात्मक कार्यों की जानकारी भी जनता से साझा करे। सीएम ने कहा कि पुलिस अपराधियों में भय और आमजन में भरोसा पैदा करे। लोग पुलिस को डर की नहीं, मदद की नजर से देखें। इसके लिए सामुदायिक पुलिसिंग गतिविधियों को बढ़ावा देना होगा, खासकर महिला और बच्चों की सुरक्षा के लिए समाज में सकारात्मक वातावरण बनाना जरूरी है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी भाषा और व्यवहार के प्रति संवेदनशील रहने की सलाह दी तथा नवाचार और सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

दुर्घटनाओं में कमी के लिए ब्लैक स्पॉट की पहचान करें

सीएम यादव ने कहा कि दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता और तकनीक दोनों पर काम करना होगा। ब्लैक स्पॉट की पहचान कर विशेष रणनीति बनाई जाए, संवेदनशील मार्गों पर नियमित पेट्रोलिंग, गति नियंत्रण और शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंनेराहवीर योजनाके व्यापक प्रचार और ड्राइवरों के नेत्र परीक्षण के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही 108 एंबुलेंस चालकों के निजी अस्पतालों से किसी भी प्रकार के गठजोड़ पर सख्ती से रोक लगाने को कहा।

नक्सलवाद को समाप्त करने पर दी बधाई

सीएम यादव ने प्रदेश की धरती से नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए पुलिस फोर्स को बधाई देते हुए इस संघर्ष में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में इस तरह विकास और जनकल्याण की गतिविधियां संचालित की जाएं, ताकि नक्सलवाद दोबारा पनप सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि 17 दिसंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में भी पुलिस फोर्स की सराहना की गई है।

महिला सुरक्षा सरकार को दें प्राथमिकता

सीएम यादव ने कहा कि महिला सुरक्षा राज्य सरकार और पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जिन क्षेत्रों में महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की संभावना अधिक रहती है। वहां विशेष निगरानी, नियमित गश्त और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था की जाए। प्रदेश में नशे के विरुद्ध वातावरण बनाने के उद्देश्य से ही धार्मिक शहरों में शराब बंदी लागू की गई है। इन शहरों में अन्य तरीकों से शराब बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related