Sheikh Hasina : बांग्लादेश छोड़ने के बाद पहली बार मीडिया के सामने वर्चुअल रूप से आईं शेख हसीना, कही देश लौटने की बात

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री और अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना ने देश छोड़ने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखी है। शेख हसीना ने आज दिल्ली के फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया में वर्चुअल रूप से मीडिया को संबोधित किया।

शेख हसीना ने कहा कि उन्होंने साफ कहा कि वह हर हाल में अपने देश लौटेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें जेल भेजा जाए या उनकी जान चली जाए, लेकिन जनता के प्रति अपना कर्तव्य निभाने के लिए वह बांग्लादेश जरूर लौटेंगी। शेख हसीना ने कहा कि आज मैं सिर्फ़ एक पूर्व प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि राष्ट्रपिता की बेटी के तौर पर बोल रही हूं। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना मारे गए अपने परिवार के सदस्यों को याद करके रो पड़ीं। बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना – पिछले कुछ सालों में बांग्लादेश में डर हर जगह घुस गया है।

यह वह बांग्लादेश नहीं, जिसे हमने बनाया

 शेख हसीना ने कहा कि ये वो बांग्लदेश नहीं है जिसके लिए लाखों लोगों ने शहादत दी थी। कुछ  सालों कुछ संगठन काम कर रहे थे कि छात्रों की मांगों को हिंसा में कैसे बदला जाए। ऑरर्गेनाइज्ड ग्रुप ने इसको हिंसा और सत्ता परिवर्तन के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से, मैंने अपने प्यारे बांग्लादेश को मुश्किलों से गुजरते देखा है। ये वो बांग्लादेश नहीं है जिसे हमने बनाया था। ये वो बांग्लादेश नहीं है जिसके लिए 1971 में 30 लाख लोगों ने अपनी जान दी थी।

छात्रों का आंदोलन शांतिपूर्ण नहीं था

शेख हसीना ने कहा कि  मैं जुलाई और अगस्त 2024 की सच्चाई से अपनी बात शुरू करना चाहती हूं।  ये छात्रों का कोई शांतिपूर्ण आंदोलन नहीं था. शुरू से ही, मेरी सरकार ने बातचीत, कानूनी प्रक्रिया और धैर्य के जरिए इस मुद्दे को शांति से सुलझाने की कोशिश की, लेकिन सुधार की बात की आड़ में, कुछ संगठित समूह छात्रों की मांगों को हिंसक राजनीतिक हथियार में बदलने की कोशिश कर रहे थे। हसीना ने कहा क मैं एक सावल पूछना चाहती हूं ऐसी स्थिति में Law Enforcement की क्या ड्यूटी बनती है।  जब पुलिस स्टेशन को आग के हवाले कर दिया जाता है, लोगों की जान जाती है, कई बिलडिंग को नुकसान पहुंचाया जाता है। उन्हें सिर्फ सत्ता चाहिए था, सच्चाई नहीं।

मेरे खिलाफ 600 केस दर्ज

 उन्होंने कहा कि आवामी नेताओं और कार्यर्ताओं को मारा जा रहा है, लापता हो रहे हैं. 10 हजार कार्यकर्ताओं के या तो मारा गया या लापता है। एक लाख से ज्यादा नेता कार्यकर्ता प्रभावित हुए हैं। मेरे खिलाफ 600 से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। मैं एक ऐसी व्यक्ति के तौर पर बोल रही हूं, जिसने अपनी जिंदगी बांग्लादेश के लोगों के साथ बिताई है। जिसे अपने देश से दूर जाने पर मजबूर किया गया, लेकिन मैं कभी भी अपने लोगों से अलग नहीं हुई।

दूसरा पाकिस्तान बन गया बांग्लादेश

शेख हसीना के बेटे साजीब वाजेद ने कहा कि बांग्लादेश एक और पाकिस्तान बन गया है। मरने वालों की संख्या लगभग 1400 है, जबकि सरकार के आंकड़ों के अनुसार यह 800 है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यूनुस सरकार ने लोगों की हत्या के लिए एक बिल पास किया है। पुलिस की तरफ से की गई हत्याओं के लिए किसी पर भी मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है। पुलिसकर्मी समेत किसी की भी हत्या के मामले में कानूनी सुरक्षा दी गई है। पुलिस हिरासत में हत्याएं जारी हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत में सुपर अल-नीनो का खतरा: तेज गर्मी, कम बारिश और पर्यावरण पर बड़ा प्रभाव

भारत में सुपर अल-नीनो का खतरा बढ़ा है, जिससे तेज गर्मी और कम बारिश की संभावना है। वैज्ञानिकों ने पर्यावरण निगरानी बढ़ाने की चेतावनी दी है।

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू, पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी शामिल है। ये योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती हैं।

एमपी: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी नई मादा चीता CCB-2, चीतों का कुनबा बढ़ेगा

मध्यप्रदेश में कूनो से गांधी सागर नई मादा चीता CCB-2 पहुंचने वाली है। इससे चीतों का कुनबा बढ़ेगा और प्रोजेक्ट चीता को मजबूती मिलेगी।

मध्यप्रदेश में पहली बार, छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा

मध्यप्रदेश में पहली बार छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा मिलेगी। नए नियमों से न्याय प्रक्रिया में सुधार होगा।

भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज

राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों की आवाज को भाजपा सरकार तक पहुंचाया। भाजपा ने कार्यक्रम में बाधाएं डालीं, लेकिन छात्रों की मांगें जोर पकड़ रही हैं।

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 IPS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है जिसमें 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। नोएडा, आगरा और कानपुर में पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव।

भारत ने नेपाल को भेजा 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री, जयशंकर ने अपडेट दिया

भारत ने नेपाल को हाल ही में आई बाढ़ के बाद 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस सहायता का विस्तृत अपडेट दिया।

संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला, UPI टैक्स पर बोले- अमेरिका को दे रहे प्रोटेक्शन मनी

संजय राउत ने UPI टैक्स को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को प्रोटेक्शन मनी दी जा रही है। इस बयान ने सियासी विवाद बढ़ाया है।

अजीत डोभाल ने कहा, भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगी

अजीत डोभाल ने भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। यह वृद्धि देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी, एक की मौत

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। सुरक्षा नियमों पर सवाल उठे।