बीएमसी चुनाव से पहले महाविकास अघाड़ी में तकरार तेज : कांग्रेस पर शिवसेना (उद्धव) का तंज, कहा—‘मुंबई में टूरिस्ट पार्टी है कांग्रेस’

Date:

बीएमसी चुनाव से पहले महाविकास अघाड़ी में तकरार तेज : कांग्रेस पर शिवसेना (उद्धव) का तंज, कहा—‘मुंबई में टूरिस्ट पार्टी है कांग्रेस’

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव में कांग्रेस के महाविकास अघाड़ी से अलग होकर चुनाव लड़ने के एलान पर गठबंधन में सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शिवसेना (उद्धव गुट) की ओर से कांग्रेस पर तीखा हमला बोला गया है।

Navneet Rana, औवेसी बंधु एक ही भाषा बोल रहे : आनंद दुबे

शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता आनंद दुबे ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि “कांग्रेस पार्टी मुंबई में एक टूरिस्ट की तरह है—आती है, घूमती है, प्रचार करती है और चुनाव हारकर चली जाती है।”

आनंद दुबे ने कहा, “मुंबई में कांग्रेस को गंभीरता से लेने की कोई जरूरत नहीं है। पिछले 30 वर्षों से कांग्रेस लगातार बीएमसी चुनाव हारती आ रही है और विपक्ष में बैठी है। ऐसे में 2026 में कौन-सा तीर मार लेगी?”

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “होर्डिंग लगाइए, बैनर लगाइए, प्रचार करिए और फिर चुनाव हारकर अपने घर बैठ जाइए—यही कांग्रेस का मुंबई मॉडल है।”
उनका दावा है कि बीएमसी चुनाव में भी कांग्रेस का वही हाल होगा जो हाल ही में बिहार और हरियाणा के चुनावों में हुआ।

शिवसेना नेता ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस को आगे बढ़ाने में उनकी पार्टी की अहम भूमिका रही है। आनंद दुबे बोले, “2019 में कांग्रेस हमारी नाव में बैठी थी, तभी वह थोड़ी किनारे तक पहुंच पाई। हमने मदद की तो बच गई। अब अगर उन्हें ज़्यादा आत्मविश्वास है तो अपनी नाव में बैठकर जाएं—बीच मझधार में डूबेंगे या बचेंगे, यह कांग्रेस जाने।”

उन्होंने मुंबई कांग्रेस के नेतृत्व पर भी निशाना साधते हुए कहा, “जो बड़बोलापन दिख रहा है और रमेश चेन्नितला जी ने कहा है कि अकेले लड़ेंगे—तो लड़िए, हारिए और फिर चिंतन कीजिए।”

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्नितला ने शनिवार को एलान किया था कि कांग्रेस बीएमसी का चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ रही है और हमें पूरा भरोसा है कि बीएमसी चुनाव में हमारा प्रदर्शन बेहतर रहेगा।”

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related