लखनऊ। आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फिरोजाबाद के सिरसागंज में मंगलवार की शाम पर यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। बस में 45 यात्री सवार थे। ड्राइवर की सूझबूझ से सबकी जान तो बच गई, लेकिन सामान जल गया। बस में सवार यात्री अजमेर शरीफ से दर्शन कर नेपाल जा नेपाल जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को शाम करीब तीन बजे प्राइवेट बस अजमेर शरीफ से यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही थी। जैसे ही बस थाना सिरसागंज क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे खम्बा संख्या 76 किलोमीटर के समीप पहुंची, तभी बस से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर चुन्नू मिश्रा ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को साइड में लगाकर यात्रियों को जल्दी से बाहर निकाला। सारे यात्री बच गए, लेकिन उनका सामान पूरी तरह से जल गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- फरीदाबाद के पास जेवर एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान पलटी क्रेन, कई मजदूर दबे
- IPL 2026 Final के बाद बड़ा खतरा! Gujarat Titans Team Bus में लगी आग, खिलाड़ियों की जान पर बन आई?
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटी, दारोगा और कैदी समेत 6 की मौत
- चलती बस में दरिंदगी से दहली दिल्ली: फैक्टरी से लौट रही महिला को अगवा कर दो घंटे तक किया सामूहिक दुष्कर्म
- हिमाचल में चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, गाड़ी पलटने से 26 से अधिक यात्री घायल
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भयावह हादसा: चलती कार बनी आग का गोला, पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत



