यमुना की सफाई को लेकर अमित शाह की बड़ी बैठक, अब हर 20 दिन में होगी समीक्षा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। यमुना की सफाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को एक बड़ी बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि यमुना को साफ करने वाले मिशन के लिए केवल संतोषजनक कार्य से काम नहीं चलेगा, बल्कि इसके लिए सटीक रिजल्ट भी आने चाहिए। अब हर 20 दिन में सफाई कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

इसके लिए दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकारों समेत केंद्र और राज्य सरकार के जो-जो भी मंत्रालय और विभाग शामिल हैं। इन सभी के साथ ‘यमुना पुनर्जीवीकरण’ परियोजना में हर 20 दिन में कितना कार्य किया गया है। इसका रिव्यू किया जाएगा, ताकि यमुना को साफ करने के लक्ष्य को जल्द से जल्द और लगन के साथ कार्य करके पूरा किया जा सके।

इस काम में न हो कोई लापरवाही

गृहमंत्री शाह ने कहा कि संबंधित सरकार और अधिकारी तमाम STP, औद्योगिक वेस्ट और सभी नालों से निकल रहे डिस्चार्ज को अच्छे से मॉनिटर करें। औद्योगिक CETP या डेयरी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट्स। इन सभी का निर्माण भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही किया जाना चाहिए।

सभी राज्य सरकारें और मंत्रालय मिलकर करें काम

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि साफ और स्वच्छ यमुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा संकल्प है और हम सभी को मिलकर इसे जल्दी ही पूरा करना है। इसके लिए जरूरी है कि दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकारें और सभी संबंधित मंत्रालय यमुना को साफ-स्वच्छ करने के कार्य को अलग-अलग टुकड़ों में नहीं बल्कि टीम भावना का परिचय देते हुए मिलकर काम करें। हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तीनों राज्य मिलकर यमुना नदी में मानक इको-फ्लो सुनिश्चित करें।

तीनों राज्यों में बन चुके 128 एसटीपी

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि यमुना पुनर्जीवीकरण परियोजना के तहत सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों से संबंधित केंद्रीय और राज्य मंत्री भी शामिल हुए थे। इसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित हुईं। रिव्यू मीटिंग में बताया गया कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में अब तक 128 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट यानी STP बन चुके हैं। जबकि साल 2027 के अंत तक 99 नए STP और बनाए जाएंगे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत, खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया है। इससे खाद वितरण और ई-टोकन प्रणाली में किसानों को राहत मिलेगी।

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।