नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर मंतर पर शनिवार को हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कवि कुमार विश्वास ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कुमार विश्वास ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि जब जर्मनी में बैठा युवक अमेरिका में बैठे दूसरे युवक के साथ मिलकर तुर्किए के लाइक्स के सहारे भारत को नेपाल बनाने का प्रयास कर रहा है उस समय देश का युवा देश के संस्कार दिखाने के लिए खड़ा हुआ है।
इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कुमार विश्वास ने कहा था कि कॉकरोच ऐसा जीव होता है जो घर के अंधेरे कोनों में हमेशा झुंड में रहता है और घर की अच्छी चीजों को भी खराब करता है। कॉकरोच गंदगी में पनपता है और जहां जाता है वहां नुकसान ही करता है। साथ ही ये भी कहा कि जिस तरह घर में कॉकरोच से बचने के लिए लोग दवाई का इस्तेमाल करते हैं, उसी तरह देश में भी जब कॉकरोच पैदा हो गए हैं तो उन्हें खत्म करने के लिए हिट जैसी दवाई भी मौजूद है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, मांगा एक करोड़ का मुआवजा
- Cockroach Janata Party का दिल्ली के जंतर-मंतर पर जबरदस्त प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग, सोनम वांगचुक भी पहुंचे
- कॉकरोच जनता पार्टी को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, अदालत ने कहा-तुरंत बहाल नहीं हो सकता एक्स अकाउंट
- कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को जान से मारने की धमकी, एक्स पर वीडियो शेयर कर दी जानकारी
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शनिवार को इस ऑनलाइन संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन में काफी संख्या में युवा शामिल हुए। इनमें से कई लोग कॉकरोच के मुखौटे पहने नजर आए और उनके हाथों में फूल भी दिखाई दिए। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए छात्रों ने नारे लगाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
सीजेपी ने सात दिन का दिया है अल्टीमेटम
शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के एक दिन बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से नहीं हटाया गया या उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया, तो आंदोलन को देशव्यापी रूप दिया जाएगा। दीपके ने साफ कहा कि यह विरोध प्रदर्शन यहीं समाप्त नहीं होगा और आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।



