कांग्रेस ने सीबीएसई के मार्किंग पोर्टल की सुरक्षा और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने एक न्यूज चैनल का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ‘निसर्ग’ नाम के हैकर ने दावा किया है कि उसने सीबीएसई का मार्किंग पोर्टल हैक कर लिया था।
कांग्रेस के मुताबिक, हैकर के पास पोर्टल का मास्टर पासवर्ड था और वह टीचर्स को असाइन की गई कॉपियों के नंबर तक बदल सकता था। पार्टी ने कहा, “जिस सिस्टम से छात्रों का भविष्य तय होता है, अगर वही सुरक्षित नहीं है, तो यह छात्रों के साथ सीधा धोखा है।”
👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- भाजपा इंदौर की नगर कार्यसमिति घोषित, कांग्रेस से आए कई नेताओं को स्थान
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान
कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्ट सिस्टम ने देश की शिक्षा व्यवस्था का मजाक बना दिया है।



