‘सीएम इन वेटिंग’ इंदौर के ‘मंत्रीजी’ से नहीं संभल रही अपनी ही विधानसभा!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर के एक बड़बोले मंत्रीजी हैं, पता नहीं कब से सीएम इन वेटिंग हैं। जो भी सीएम आता है, उससे उनकी नहीं बनती। इसीलिए बार-बार रायता ढोलने की कोशिश करते हैं। जरा उनकी ही विधानसभा की हालत देख लीजिए। अगर मंत्रीजी का अपने क्षेत्र पर ध्यान होता तो कल भगीरथपुरा के डेढ़ सौ से ज्यादा लोग दूषित पानी से बीमार नहीं होते।

खास बात यह कि मंत्रीजी नगरीय प्रशासन मंत्री हैं। नगर निगम के महापौर उनके इशारे पर चलते हैं। अधिकांश पार्षद और एमआईसी सदस्य उनके पट्‌ठे हैं। इसके बाद भी मंत्रीजी की विधानसभा में दूषित पानी की सप्लाई समझ से परे है।

जब भी सीएम इंदौर आते हैं तो मंत्रीजी अधिकारियों की शिकायत करते रहते हैं। मंत्रीजी का कहना है कि अधिकारी उनकी नहीं सुनते। जब भी वे टांग फंसाने जाते हैं तो अधिकारी इंदौर जिले का प्रभार सीएम के पास होने का हवाला देते हैं। लेकिन, मंत्रीजी कम से कम अपने विभाग पर तो पकड़ बनाकर रखिए।

भाजपा के नेता और सरकारी अफसरों का कहना है कि मंत्रीजी तो सीएम के सामने घड़ियाली आंसू बहाते रहते हैं। आए दिन अफसरों को चमकाना और दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में भी दखल देना मंत्रीजी की फितरत में शामिल है। शहर का कोई ऐसा अफसर नहीं जो मंत्रीजी की बात टाल दे, फिर ऐसी स्थिति क्यों बन रही है।

मंत्रीजी की विधानसभा के भगीरथपुरा में जो कुछ हुआ, उससे क्या यह मान लें कि मंत्रीजी अफसर बिल्कुल ही नहीं सुनते या फिर इसका यह अर्थ लगाया जाए कि मंत्रीजी का अपने क्षेत्र पर ध्यान ही नहीं है।

मंत्रीजी, भाजपा के लोग और इंदौर की जनता ही यह कह रही है कि आप अपने क्षेत्र पर ध्यान देने की बजाए दूसरे ऐसे कामों में उलझे रहते हैं, जिससे आपका कोई लेनादेना नहीं। आपको सार्वजनिक मंच से लेकर विधानसभा तक अपने ही नेताओं की खिल्ली उड़ाने से ही फुर्सत नहीं है।

माना कि आप सीएम नहीं बन पाए। यह भी माना कि सीएम से आपकी नहीं बनती। यह भी मान सकते हैं कि अफसर आपकी नहीं सुनते, लेकिन यह तो नहीं मान सकते कि आपके रहते हुए इंदौर नगर निगम आपके ही क्षेत्र के लोगों को दूषित पानी पिला दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।