इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल-गैस की बचत के आह्वान का असर अब पूरे देश में दिखाई देने लगा है। मंत्रियों के काफिले में कमी के बाद अब सरकारी दफ्तरों में इसे अमल में लाया जाने लगा है। एमपी के आलीरजापुर की कलेक्टर नीतू माथुर ने इस मामले में अनोखी पहल की है।
नीतू माथुर ने जारी किया आदेश
आलीराजपुर कलेक्टर नीतु माथुर ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत और वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए जिले में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ऊर्जा बचत और संसाधनों के बेहतर उपयोग के आह्वान के बाद आलीराजपुर जिला प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नया निर्देश जारी किया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सयाजी होटल पर एक्शन में प्रशासन, कलेक्टर ने कहा-लाइसेंस सस्पेंड, सील भी करेंगे
- स्वतिक ग्रैंड कॉलोनी के मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने दिखाई ‘सख्ती’, तो ‘नरम’ पड़ गए संभागायुक्त सुदाम खाड़े, सारी ‘मेहनत’ पर फेरा पानी
- कलेक्टर साहब प्राइवेट स्कूल तो अपना इंतजाम कर लेंगे, जरा आंगनबाड़ियों की तो हालत देखिए, जो आपके भरोसे बैठे हैं
- कलेक्टर की सख्ती से क्यूसर हॉक की जमीन के मामले में मॉल माफिया को झटका, आईडीए के नाम दर्ज करने के आदेश
- वाह रे, जबलपुर के कलेक्टर साहब, जिंदा तो ढूंढ नहीं पाए, दो बच्चों के शव बरामद कर बता दी सफलता
- डीसी बोर्ड ने बदल दिया डेली कॉलेज का संविधान, कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंचे ओल्ड डेलियंस, एडीएम पवार करेंगे जांच
अलग-अलग वाहन में नहीं चलेंगे अफसर
कलेक्टर के आदेश के अनुसार अब आलीराजपुर जिले में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अलग-अलग वाहनों के बजाय एक ही वाहन में बैठकर भ्रमण करेंगे। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत होगी, बल्कि सरकारी खर्च में भी कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
छोटे-छोटे प्रयास से बड़े बदलाव
कलेक्टर नीतू माथुर ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ईंधन बचत समय की बड़ी आवश्यकता है। छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं। इसी सोच के साथ प्रशासन ने यह निर्णय लिया है ताकि ऊर्जा संरक्षण के साथ जिम्मेदार प्रशासनिक व्यवस्था का संदेश भी समाज तक पहुंचे।
अफसरों के काफिले कम होना जरूरी
पीएम मोदी की अपील पर अधिकांश केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी। ऐसे में अगर सरकारी अफसर भी पीएम की अपील मानने लगे तो निश्चित तौर पर काफी मात्रा में ईंधन की बचत हो सकती है। आलीराजपुर कलेक्टर की इस पहल के बाद उम्मीद की जा रही है कि अन्य जिलों के कलेक्टर और अफसर भी इसका अनुसरण करेंगे।



