देवास। मध्य प्रदेश के देवास स्थित एक पटाखा फैक्टरी में गुरुवार सुबह भीषण विस्फोट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। इस हादसें में तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा देवास के एबी रोड स्थित टोंककला में चलने वाली एक पटाखा फैक्टरी में हुआ। देवास कलेक्टर ऋतु राज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति पर काबू पा लिया गया है। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि विस्फोट के समय फैक्टरी में कई मजदूर काम कर रहे थे। अचानक आग कैसे लगी इसकी भी जांच हो रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में कमिश्नर आशीष सिंह का एक्शन, एसडीएम सक्सेना और नायब तहसीलदार शर्मा सस्पेंड
- देवास…अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने आत्मदाह का प्रयास..पेट्रोल डालकर लगाई आग
- अवैध पटाखा गोदामों पर कलेक्टर शिवम वर्मा का कड़ा एक्शन, 20 टीन शेड ढहाए, पुलिस और नगर निगम पर उठ रहे हैं सवाल
- देवास में मकान का छज्जा गिरने से सेवानिवृत्त DSP की मौत, प्रशासन ने की जांच शुरू
- देवास..MG रोड पर मचा बवाल
- देवास..नगर निगम भवन मैंने बनवाया है… मेरे को ही तोड़ना पड़े तो अच्छा नहीं लगेगा..पवार
घायलों को देवास-इंदौर में भर्ती कराया
घटना के बाद सभी घायलों को देवास जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद फैक्टरी से ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया।
फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। करीब 8 से 10 फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। राहत और बचाव कार्य तेजी से किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही उज्जैन आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन और उज्जैन कमिश्नर आशीष सिंह भी मौके पर पहुंचे।
ग्रामीण कर चुके हैं शिकायत
ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री में खुलेआम बारूद रखकर पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था और सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही थी। कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने कोई कार्रवाई नहीं की।



